सड़क दुघर्टना में रोजगार सेवक समेत चार घायल

Updated at : 30 Mar 2017 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुघर्टना में रोजगार सेवक समेत चार घायल

घाटशिला. एनएच-33 पर हुआ हादसा घाटशिला : घाटशिला थानांतर्गत तामुकपाल में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क दुघर्टनाओं में उलदा के रोजगार सेवक प्रशांत घोष समेत चार लोग घायल हो गये. घायलों को उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल लाया गया. रोजगार सेवक का इलाज अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर टुडू ने किया. झामुमो नेता जगदीश भकत […]

विज्ञापन

घाटशिला. एनएच-33 पर हुआ हादसा

घाटशिला : घाटशिला थानांतर्गत तामुकपाल में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क दुघर्टनाओं में उलदा के रोजगार सेवक प्रशांत घोष समेत चार लोग घायल हो गये. घायलों को उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल लाया गया. रोजगार सेवक का इलाज अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर टुडू ने किया. झामुमो नेता जगदीश भकत ने बताया कि वह अपनी बाइक से उलदा से प्रखंड कार्यालय लौट रहे थे. फूलपाल में एनएच 33 पर बाइक से गिर गया. पुलिस ने उसे अस्पताल में भरती कराया. उसके हाथों में गंभीर चोट लगी है. वहीं शाम में नशे की हालत में तीन युवक एक ही मोटर साइकिल पर सवार होकर धालभूमगढ़ की ओर से घाटशिला लौट रहे थे. विपरीत दिशा से जा रहे वाहन ने कैंची मारा, तो बाइक सवार अनियंत्रित होकर एनएच 33 पर गिर गये. इससे तीन युवकों को चोट लगी. बाइक पर सवार युवक राजस्टेट, काशिदा और घाटशिला के हैं.
बेहोशी की हालत में ट्रक में मिला चालक
धालभूगमढ़. धालभूमगढ़ थानांतर्गत एनएच-33 पर रेलवे ओवर ब्रिज के पास बुधवार को पुलिस ने ट्रक (यूपी 82 टी/4069) चालक को बेहोशी की हालत में पाया. पुलिस निरीक्षक मिथिलेश कुमार और थाना प्रभारी राजेश कुमार ने
चालक को होश लाया. उसे ट्रक से नीचे उतार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमजीएम रेफर कर दिया गया है. ट्रक टाटा 1109 (यूपी 82 टी/4069) एनएच किनारे खड़ा था. ट्रक में उपलब्ध मोबाइल से नंबरों पर संपर्क करने से
पता चला कि बेहोश का नाम नैन सिंह है. एटा, यूपी का रहने वाला है. ट्रक पर आरएस यादव ट्रांसपोर्ट कंपनी, स्टेशन रोड, मैनपुरी
अंकित था. ट्रक में खलासी नहीं था. पुलिस निरीक्षक ने बताया कि अचेत होने के पूर्व चालक सड़क किनारे ट्रक को खड़ा कर दिया था. लूट का कोई मामला नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola