स्कूल एक माह से बंद एमडीएम शुरू

Updated at : 30 Mar 2017 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूल एक माह से बंद एमडीएम शुरू

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की भातकुंडा पंचायत के काशियाबेड़ा प्राथमिक विद्यालय में एक माह से बंद मिड डे मील बुधवार से शुरू हो गया. नयी समिति के गठन की मांग पर ग्रामीणों ने एक माह पहले रसोई घर में ताला जड़ दिया था. इस कारण विद्यालय में नामांकित 35 बच्चे मध्याह्न भोजन से वंचित थे. […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की भातकुंडा पंचायत के काशियाबेड़ा प्राथमिक विद्यालय में एक माह से बंद मिड डे मील बुधवार से शुरू हो गया. नयी समिति के गठन की मांग पर ग्रामीणों ने एक माह पहले रसोई घर में ताला जड़ दिया था. इस कारण विद्यालय में नामांकित 35 बच्चे मध्याह्न भोजन से वंचित थे.

बुधवार को ग्रामीणों ने एक बैठक कर मामले को सुलझा लिया. ग्राम प्रधान चैतन्य टुडू की अध्यक्षता में हुई बैठक में नयी माता समिति और प्रबंधन समिति का गठन किया गया. ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी नियम के तहत विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे के अभिभावक को ही माता समिति और प्रबंध समिति में रखा जाता है. पूर्व में गठित माता समिति और प्रबंध समिति ही विद्यालय का संचालन कर रही थी. इससे ग्रामीणों में विभाग के पदाधिकारियों के खिलाफ रोष था. बैठक में सर्वसम्मति से विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चैतन्य टुडू, आन्नया दास को उपाध्यक्ष, दिपाली दास को संयोजिका, सीता सिंह को सह संयोजिका,
तिलोतमा महतो और संध्या रानी महतो को रसोइया बनाया गया. बैठक में वार्ड मेंबर कुंवर मांडी, मुखिया प्रतिनिधि रवींद्र नाथ मुंडा, पंसस प्रतिनिधि मनोरंजन महतो, हेमंत सिंह, युधिष्ठिर महतो, तुषार सिंह, कंचन सिंह, सिद्धार्थ सिंह, सीता सिंह, कविता सीट, विद्यालय के एचएम अरुण सिंह आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola