शाम छह बजे जुलूस खत्म करने को राजी नहीं
Updated at : 30 Mar 2017 3:59 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला में छह को निकलेगा रामनवमी जुलूस, डीजे पर प्रतिबंध घाटशिला : घाटशिला थाना में बुधवार की शाम थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. अखाड़ा कमेटियों ने कहा कि इस वर्ष रामनवमी जुलूस घाटशिला में 6 अप्रैल को निकाला जायेगा. जुलूस 12 बजे से शाम 6 बजे तक […]
विज्ञापन
घाटशिला में छह को निकलेगा रामनवमी जुलूस, डीजे पर प्रतिबंध
घाटशिला : घाटशिला थाना में बुधवार की शाम थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. अखाड़ा कमेटियों ने कहा कि इस वर्ष रामनवमी जुलूस घाटशिला में 6 अप्रैल को निकाला जायेगा. जुलूस 12 बजे से शाम 6 बजे तक समाप्त करने की बात है. यह किसी अखाड़ा के लिए संभव नहीं है. जुलूस निकालने की तैयारी करते ही पांच बज जाता है. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार बेसरा और अंचलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने अखाड़ा कमेटियों से कहा कि अखाड़ा कमेटियां अपने रूट के मुताबिक जुलूस लेकर जायेंगे और वापस लौटेंगे. जुलूस का वीडीओ रिकॉर्डिंग कराना जरूरी है.
जुलूस में शराब पीकर कोई भी सदस्य शामिल नहीं होगा. अपने-अपने जुलूस का नेतृत्व वोलेंटियर करेंगे. किसी भी तरह की समस्या होने पर पुलिस और दंडाधिकारी को सूचना देंगे. कमेटियां जुलूस के दौरान डीजे का इस्तेमाल नहीं करेगी. पकड़े जाने पर प्रशासन अपने स्तर से कार्रवाई करेगा. विभिन्न अखाड़ा कमेटियों के सदस्य अपना
पहचान पत्र बनाने के लिए थाना प्रभारी के आवेदन के साथ जमा करेंगे. ताकि उनके अखाड़ा कमेटियों के सदस्यों का पहचान पत्र बन सके. बैठक में विभिन्न अखाड़ा कमेटियों का लाइसेंस और रूट की जांच की गयी. बैठक में इंस्पेक्टर अजय कुमार, बीडीओ संजय पांडेय, विद्युत विभाग के एसडीओ कपिल रंजन तिग्गा, एसआइ आरके चौधरी, ओपी प्रभारी शिव कुमार तिवारी, जितेंद्र सिंह, रूपेश दुबे, सुरेश रवानी, फकीर चंद्र अग्रवाल, एसएन जैन, काली राम शर्मा, सुनील जैन, प्रणव मुखर्जी, कमल किशोर प्रसाद आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




