मांग नहीं मानी तो वोट का बहिष्कार

Published at :07 Mar 2014 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
मांग नहीं मानी तो वोट का बहिष्कार

गोइलकेरा : गुदड़ी प्रखंड में शामिल सारूगाड़ा पंचायत के लोग अपनी पंचायत को गोइलकेरा प्रखंड में शामिल करने की मांग कर रहे हैं. गुदड़ी प्रखंड के सृजन के समय से ही ग्रामीण यह मांग कर रहे थे. उनकी मांगों पर कोई विचार ना होता देख ग्रामीण अब गोलंबद हो चुके हैं. गुरुवार को सारूगाड़ा पंचायत […]

विज्ञापन

गोइलकेरा : गुदड़ी प्रखंड में शामिल सारूगाड़ा पंचायत के लोग अपनी पंचायत को गोइलकेरा प्रखंड में शामिल करने की मांग कर रहे हैं. गुदड़ी प्रखंड के सृजन के समय से ही ग्रामीण यह मांग कर रहे थे. उनकी मांगों पर कोई विचार ना होता देख ग्रामीण अब गोलंबद हो चुके हैं.

गुरुवार को सारूगाड़ा पंचायत भवन में इस मुद्दे पर आमसभा का आयोजन किया गया. हजारों की संख्या में जुटे ग्रामीणों ने एक स्वर में लोकसभा व विधानसभा चुनाव में वोट बहिष्कार की घोषणा की. सारूगाड़ा के मुखिया सत्यंत कमर की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें सारूगाड़ा पंचायत को गोइलकेरा प्रखंड में शामिल करने की मांग की गयी. निर्णय लिया गया कि जब तक पंचायत का विलय गोइलकेरा प्रखंड में नहीं होता है, तब तक पंचायत में वोट बहिष्कार किया जायेगा. इस दौरान किसी भी राजनीतिक दल के प्रचार वाहन को क्षेत्र में घुसने नहीं दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola