सुरदा में जल्द खुलेगा ई-हेल्थ सेंटर, कंटेनर पहुंचा

Published at :06 Mar 2014 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
सुरदा में जल्द खुलेगा ई-हेल्थ सेंटर, कंटेनर पहुंचा

मुसाबनी : सुरदा क्रॉसिंग में ब्रह्म नंद नारायण हेल्थ द्वारा ई-हेल्थ सेंटर बहुत जल्द काम शुरू करने जा रहा है. ई-हेल्थ सेंटर के लिए कंटेनर में आवश्यक सामग्री पहुंच गयी है. जानकारी के अनुसार ब्रह्म नंद नारायण हेल्थ एवं एचपी के इस परियोजना को एचसीएल एवं आइआरएल सहयोग कर रहा है. एचसीएल एवं आइआरएल द्वारा […]

विज्ञापन

मुसाबनी : सुरदा क्रॉसिंग में ब्रह्म नंद नारायण हेल्थ द्वारा ई-हेल्थ सेंटर बहुत जल्द काम शुरू करने जा रहा है. ई-हेल्थ सेंटर के लिए कंटेनर में आवश्यक सामग्री पहुंच गयी है. जानकारी के अनुसार ब्रह्म नंद नारायण हेल्थ एवं एचपी के इस परियोजना को एचसीएल एवं आइआरएल सहयोग कर रहा है.

एचसीएल एवं आइआरएल द्वारा ई-हेल्थ सेंटर के लिए अध:संरचनात्मक सुविधा, पानी, बिजली, भवन मुहैया कराने की जिम्मेवारी निभा रहा है. बीएसएनएल के नेट कनेक्शन की समस्या के कारण इसके चालू होने में कुछ समय लग सकता है.

ई-हेल्थ सेंटर इस ग्रामीण जनजाति क्षेत्र में लोगों के लोगों के लिए वरदान साबित हो सकता है. ई-हेल्थ सेंटर में मरीज की जांच कर नेट से विशेषज्ञ चिकित्सक से इलाज की सुविधा दी जायेगी. आधुनिक चिकित्सा सुविधा का लाभ इस सेंटर से लोगों को मिलेगा. जानकारी के अनुसार ई-हेल्थ सेंटर के लिए तीन लोगों को एचसीएल द्वारा प्रशिक्षण के लिए ब्रह्म नंद नारायण अस्पताल जमशेदपुर भेजा गया है. ई-हेल्थ सेंटर के कंटेनर पहुंचने से ग्रामीणों को आधुनिक चिकित्सा सुविधा मिलने की आस जगी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola