चिरूगोड़ा में जल्द बनेगा हॉल्ट, रुकेंगी पैसेंजर ट्रेनें

Updated at : 12 Mar 2017 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
चिरूगोड़ा में जल्द बनेगा हॉल्ट, रुकेंगी पैसेंजर ट्रेनें

सांसद की पहल पर रेलवे ने दिया घाटशिलावासियों को होली का तोहफा, पुरुषोत्तम के बाद जनशताब्दी का भी ठहराव शुरू गाजे-बाजे के साथ हुआ जन शताब्दी एक्सप्रेस का स्वागत, भाजपाइयों ने बांटी मिठाई सांसद ने कहा-घाटशिला को जिला बनाना अगला कदम घाटशिला : सांसद विद्युत वरण महतो की पहल पर रेलवे ने घाटशिलावासियों को हावड़ा- […]

विज्ञापन

सांसद की पहल पर रेलवे ने दिया घाटशिलावासियों को होली का तोहफा, पुरुषोत्तम के बाद जनशताब्दी का भी ठहराव शुरू

गाजे-बाजे के साथ हुआ जन शताब्दी एक्सप्रेस का स्वागत, भाजपाइयों ने बांटी मिठाई
सांसद ने कहा-घाटशिला को जिला बनाना अगला कदम
घाटशिला : सांसद विद्युत वरण महतो की पहल पर रेलवे ने घाटशिलावासियों को हावड़ा- बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव कर होली का तोहफा दिया है. शनिवार से घाटशिला रेलवे स्टेशन पर अप हावड़ा बड़बिल जन शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया. शनिवार को सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक लक्ष्मण टुडू ने गाजे- बाजे के बीच अप हावड़ा बड़बिल जन शताब्दी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. सांसद ने कहा कि अगला कदम घाटशिला को जिला बनाने और राखा माइंस, घाटशिला, धालभूमगढ़ और चाकुलिया स्टेशन पर यात्री सुविधा मुहैया कराना है.
उन्होंने कहा कि हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव रेलवे ने घाटशिला अनुमंडल को औद्योगिक क्षेत्र और पयर्टक स्थल होने के कारण किया है. संभवत: आने वाले दिनों में घाटशिला जिला बने. इसी उद्देश्य से उक्त ट्रेन का घाटशिला रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू किया गया है, ताकि घाटशिला से कोल्हान प्रमंडल जुड़ जाय. उन्होंने कहा कि घाटशिला अनुमंडल में एचसीएल/आइसीसी कारखाना, कई खदान और यूसिल है. इन सभी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने रेलवे से हावड़ा-बड़बिल जन शताब्दी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग थी. रेलवे ने उनकी मांग पर विचार किया. सांसद ने कहा कि घाटशिला और धालभूमगढ़ के बीच चिरूगोड़ा में शीघ्र ही हॉल्ट का निर्माण होगा, ताकि चिरूगोड़ा के लोग भी हॉल्ट बन जाने के बाद ट्रेन में यात्रा कर सकें. यहां हॉल्ट का निर्माण होते ही सवारी गाड़ियों का भी ठहराव शुरू हो जायेगा. इसके लिए रेलवे से पहल जारी है. बांदवान से झाड़ग्राम के लिए एक ट्रेन चलाने की बात चल रही है. बादामपहाड़ तक तीसरी लाइन बिछाने की बात भी चल रही है.
सांसद ने जनता की मांग को पूरा किया: लक्ष्मण टुडू
विधायक लक्ष्मण टुडू ने कहा कि सांसद विद्युत वरण महतो ने जनता से जो वादा किया था. उसे आज पूरा कर दिया है. उन्होंने कहा कि सांसद ने पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के ठहराव के बाद जनता को आश्वासन दिया था कि जल्द ही वे हावड़ा बड़बिल जन शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव घाटशिला में शुरू करायेंगे. सांसद ने इसे पूरा कर दिखाया है.
जुलूस की शक्ल में स्टेशन पर पहुंचे भाजपाई
सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक लक्ष्मण टुडू के नेतृत्व में भाजपाई जुलूस की शक्ल में गाजे-बाजे के साथ घाटशिला रेलवे स्टेशन पहुंचे. भाजपाइयों ने ट्रेन के ठहराव की खुशी में जमकर आतिशबाजी की. एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया. मौके पर 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष दिनेश साव, शिव रतन अग्रवाल, फकीरचंद्र अग्रवाल, एसएन जैन, मंडल अध्यक्ष कृष्णा शर्मा, दीपक दंडपात अब्दुल करीम अंसारी, कमल किशोर प्रसाद, अप्पू मंडल, संजय तिवारी, ब्रजेश सिंह, रवि शंकर सिंह, गोपाल कोइरी, शैलेन मन्ना, सुमित्रा मुर्मू, माला दे, अशोक अग्रवाल, कर्ण सिंह, कैलाश अग्रवाल, संजय मिश्रा, हरेश्वर सिंह, सच्चिदानंद त्रिपाठी, भगवान दास अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola