जबरन रंग डालने से करें परहेज

Updated at : 12 Mar 2017 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
जबरन रंग डालने से करें परहेज

पोटका . होली को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक पोटका : होली त्योहार को लेकर पोटका थाना में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी अरविंद यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में रंग और उल्लास का त्योहार होली शांतिपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया. इस दौरान सभी ने हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखने […]

विज्ञापन

पोटका . होली को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक

पोटका : होली त्योहार को लेकर पोटका थाना में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी अरविंद यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में रंग और उल्लास का त्योहार होली शांतिपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया. इस दौरान सभी ने हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखने की अपील की. कहा गया कि 12 मार्च को होलिका दहन होगा, जबकि 13 मार्च को होली खेला जायेगा.
होली के त्योहार में किसी पर जबरन रंग डालने से पहरेज करने की अपील की गयी. थाना प्रभारी अरविंद यादव ने कहा कि होली के दिन होटल एवं ढाबा में शराब बेचनेवालों पर विशेष नजर रखी जायेगी. जिसके लिए छापामारी भी की जायेगी. मौके पर मुखिया पानो सरदार, सावित्री सरदार, अमीत पाल, कृष्णा गोप, सोमेन मंडल, मधुसूदन भट्टाचार्य, चित्तरंजन गोप, आशिष बनर्जी, उपेंद्र नाथ सरदार, कार्तिक दास, शंकर मुंडा आदि उपस्थित थे.
शांतिपूर्वक होली मनाने का निर्णय
होली के दिन होटल एवं ढाबा में रखी जायेगी विशेष नजर, की जायेगी छापामारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola