युवा ही बदल सकते हैं राज्य की दिशा

Updated at : 11 Mar 2017 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
युवा ही बदल सकते हैं राज्य की दिशा

वीर बिरसा फैंस सोसाइटी का स्थापना दिवस मना, रामदास ने कहा धालभूमगढ़ : वीर बिरसा फैंस सोसाइटी का चौथा स्थापना दिवस शुक्रवार को कानीमहुली क्लब भवन में जयपाल सोरेन की अध्यक्षता में मना. मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सह झामुमो जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन ने बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की. उन्होंने […]

विज्ञापन

वीर बिरसा फैंस सोसाइटी का स्थापना दिवस मना, रामदास ने कहा

धालभूमगढ़ : वीर बिरसा फैंस सोसाइटी का चौथा स्थापना दिवस शुक्रवार को कानीमहुली क्लब भवन में जयपाल सोरेन की अध्यक्षता में मना. मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सह झामुमो जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन ने बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की. उन्होंने कहा कि अलग राज्य निर्माण का जो उद्देश्य था, इसमें कहीं न कहीं भटकाव है. छात्र और युवा शक्ति ही राज्य को नयी दिशा और दशा सकते हैं. देश में केवल एक ही आंदोलनकारी हैं जिन्हें भगवान की उपाधि मिली है. वह बिरसा मुंडा हैं. बिरसा मुंडा के कारण सीएनटी एक्ट बनाने पर बाध्य होना पड़ा. राज्य सरकार कंपनी हित में सीएनटी एक्ट में संशोधन किया है.

यह संशोधन आदिवासी और मूलवासियों के विरुद्ध हैं. युवा जागरूक नहीं होंगे, तो अस्तित्व समाप्त हो जायेगा. विशिष्ट अतिथियों में युवा मोरचा के जिलाध्यक्ष महावीर मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष चैतन मुर्मू, अर्जुन हांसदा, प्रसाद राव, पप्पू उपाध्याय ने भी संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन कृष्णा मिश्रा ने किया. इस मौके पर रूपचंद मार्डी, ठाकुर हसांसदा, डॉक्टर मुर्मू, शैलेन मुर्मू, रतन हांसदा, सिदू हेंब्रम उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola