मधुमिता श्रीमती व अंकिता मिस बहरागोड़ा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के तिलका माझी स्टेडियम में सोमवार की शाम बहरागोड़ा विकास महोत्सव (लक्ष्य) के विभिन्न प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. विधायक कुणाल षाड़ंगी ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया. ग्रुप डांस में प्रथम जवाहर नवोदय विद्यालय, द्वितीय रामकृष्ण मिशन स्कूल, तृतीय टीपीएस डीएवी पब्लिक स्कूल, सोलो डांस में प्रथम […]
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के तिलका माझी स्टेडियम में सोमवार की शाम बहरागोड़ा विकास महोत्सव (लक्ष्य) के विभिन्न प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. विधायक कुणाल षाड़ंगी ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया. ग्रुप डांस में प्रथम जवाहर नवोदय विद्यालय, द्वितीय रामकृष्ण मिशन स्कूल, तृतीय टीपीएस डीएवी पब्लिक स्कूल, सोलो डांस में प्रथम रितम मंडल, द्वितीय रिया शर्मा, तृतीय रूपसा गिरी, क्रिकेट प्रतियोगिता में टीपीएस डीएवी पब्लिक स्कूल विजेता और मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय चाकुलिया उप विजेता बनी. फुटबॉल प्रतियोगिता में केशरदा फुटबॉल टीम विजेता बनी.
मैराथन रेस में प्रथम दुनी मांडी, द्वितीय सुष्मिता सोरेन, हागुमुणी सोरेन तृतीय स्थान पर रही. श्रीमती बहरागोड़ा में प्रथम मधुमिता साधु, द्वितीय बेबी रानी दे, तृतीय वंदना कुमारी, मिस बहरागोड़ा में प्रथम अंकिता, पुरवासा द्वितीय स्थान पर रही. मिस्टर बहरागोड़ा में प्रथम निखिलेश साव, राजू घोष द्वितीय स्थान पर रहे. मेहंदी प्रतियोगिता में आफरीन परवीन ने बाजी मारी. टी-शर्ट पेंटिंग में प्रथम विष्णुदेव महतो, द्वितीय रघुनाथ दास, विकास रजक और राजेश कुमार को तीसरा स्थान मिला. समीर सोय ने फेस पेंटिंग में बाजी मारी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




