बेरोजगारों ने रोजगार महिलाओं ने ऋण मांगा

Updated at : 06 Mar 2017 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
बेरोजगारों ने रोजगार महिलाओं ने ऋण मांगा

डीसी के आदेश पर कालचिती और भादुआ में लगा शिविर विभिन्न मांगों के लिए आये 400 आवेदन बीडीओ ने कहा, ग्रामीणों की समस्या जल्द दूर की जायेगी घाटशिला : उपायुक्त के आदेश पर रविवार को घाटशिला प्रखंड के कालचिती और भादुआ पंचायत मंडप में प्रशासनिक शिविर लगाया गया. इसमें प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं […]

विज्ञापन

डीसी के आदेश पर कालचिती और भादुआ में लगा शिविर
विभिन्न मांगों के लिए आये 400 आवेदन
बीडीओ ने कहा, ग्रामीणों की समस्या जल्द दूर की जायेगी

घाटशिला : उपायुक्त के आदेश पर रविवार को घाटशिला प्रखंड के कालचिती और भादुआ पंचायत मंडप में प्रशासनिक शिविर लगाया गया. इसमें प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सूचीबद्ध की. शिविर में बेरोजगार युवक-युवतियों ने रोजगार की मांग की. वहीं महिला समूह से जुड़ी महिलाओं ने ऋण देने की मांग की. शिविर में ग्रामीणों ने चिकित्सा, बाल विकास, विद्युत, कृषि, पशुपालन, बिजली, मनरेगा, कल्याण, आपूर्ति, पेंशन से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवेदन जमा किया.

दोनों जगहों पर लगे शिविर में महिला समूहों को ऋषि, केसीसी, पेंशन, राशन कार्ड, पेंशन सुधार, सामाजिक सुरक्षा, बकरी शेड, पोल्ट्री फार्म, बिजली, पानी, कृषि लोन समेत विभिन्न मांगों को लेकर करीब 400 आवेदन ग्रामीणों ने जमा किया. बीडीओ ने कहा कि जमा आवेदन पर विभागीय पहल की जायेगी.
कालचिती शिविर में बीडीओ संजय पांडेय, पंचायती राज पदाधिकारी रजनी कांत मिश्रा, चिकित्सा प्रभारी डॉ शंकर टुडू, लघु सिंचाई के जेई विपिन सिंह, एमओ संतोष कुमार, मुखिया सोमवारी सोरेन, पंसस मुचीराम भूमिज, पंचायत सेवक प्रणव भोल उपस्थित थे. वहीं भादुआ शिविर में बीपीआरओ देवानंद पातर, पंचायत सेवक राखाल चंद्र मांझी, मुखिया दुर्गा मानकी, पंसस सरस्वती मांझी, डॉक्टर पीके महतो और हेमंत मुंडा उपस्थित थे. शिविर में कई मरीजों की जांच कर दवा दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola