नेत्रहीन सोमू ने घर कब आओगे... गाकर श्रोताओं की आंखें नम की

Updated at : 06 Mar 2017 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
नेत्रहीन सोमू ने घर कब आओगे... गाकर श्रोताओं की आंखें नम की

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के तिलका माझी स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय बहरागोड़ा विधान सभा विकास महोत्सव का समापन समारोह दिव्यांगों के नाम रहा. कई दिव्यांगों ने संगीत और योगा का ऐसा समां बांधा कि दर्शक हैरान रह गये. पश्चिम बंगाल के पड़िहाटी निवासी 10 ‍वर्षीय दिव्यांग (नेत्रहीन) सोमू राणा ने कि घर कब आयोगे… गीत […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के तिलका माझी स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय बहरागोड़ा विधान सभा विकास महोत्सव का समापन समारोह दिव्यांगों के नाम रहा. कई दिव्यांगों ने संगीत और योगा का ऐसा समां बांधा कि दर्शक हैरान रह गये. पश्चिम बंगाल के पड़िहाटी निवासी 10 ‍वर्षीय दिव्यांग (नेत्रहीन) सोमू राणा ने कि घर कब आयोगे… गीत गाया तो उपस्थित दर्शक रो पड़े. हर किसी की आंखें छलक पड़ी. दर्शक दीर्घा से आवाज आने लगी वंस मोर, वंस मोर. इसके बाद सोमू ने जिंदगी मौत ना बन जाये, संभालो यारों… गीत गाकर श्रोताओं का मंत्र मुग्ध कर दिया.

चाकुलिया के आनंद मार्ग स्कूल के दिव्यांग छात्र सुखेंदु महतो ने योगा प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को हैरान कर दिया. वहीं मुसाबनी के दिव्यांग नुना राम ने संताली गीत गाकर वाहवाही लूटी. घाटशिला के दिव्यांग क्रिकेटर राजू कर्मकार भी मंच पर पहुंचा. मंच पर जब मंत्री अमर बाउरी और फिल्म अभिनेत्री पहुंचे, तो दर्शकों के बीच से आवाज आयी सोमू वंस मोर. इसके बाद सोमू ने दोबारा गीत प्रस्तुत किया. मंच पर खड़ी होकर पूनम ढिल्लो ने उसे गले लगाया और कहा कि क्या आवाज है. उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि ऐसे दिव्यांग कलाकार की गीत को सुना. भीड़ से आवाज आयी आज के कार्यक्रम के असली हीरो तो दिव्यांग बच्चे हैं. इसकी कला से यह मंच धन्य हो गया.
दिव्यांग हमसे 20 हैं 19 नहीं : कुणाल : विधायक कुणाल षाड़ंगी ने दिव्यांग बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. दिव्यांग बच्चों ने साबित कर दिया कि वे किसी से कम नहीं है. मौके मिले तो वे हमसे 20 साबित होंगे, 19 नहीं. दिव्यांग बच्चे प्रेरणा के स्रोत हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola