गुड़ाबांदा: वन भूमि से पत्थर खनन कर रहा जेसीबी जब्त
Updated at : 05 Mar 2017 2:47 AM (IST)
विज्ञापन

संवेदक सुजीत सिंह ने जेसीबी नहीं छोड़ने पर जान से मारने की दी धमकी : वनपाल गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा के वन भूमि में पत्थर खनन कर रहे एक जेसीबी संख्या जेएच 05 एएफ 1224 को शनिवार को वनपाल राजेंद्र प्रसाद ने जब्त कर लिया. उक्त जेसीबी को डुमरिया वन विश्रामागार में रखा गया है. जेसीबी […]
विज्ञापन
संवेदक सुजीत सिंह ने जेसीबी नहीं छोड़ने पर जान से मारने की दी धमकी : वनपाल
गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा के वन भूमि में पत्थर खनन कर रहे एक जेसीबी संख्या जेएच 05 एएफ 1224 को शनिवार को वनपाल राजेंद्र प्रसाद ने जब्त कर लिया. उक्त जेसीबी को डुमरिया वन विश्रामागार में रखा गया है. जेसीबी के मालिक और पीएमजीएसवाइ के संवेदक सुजीत सिंह के नाम से मुसाबनी वन क्षेत्र कार्यालय में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. जेसीबी चालक और सह चालक वन कर्मियों को देख भाग निकले. इस संबंध में वनपाल राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि तीन सीमानी से नेत्रा कोचा तक सड़क निर्माण हो रहा है. उक्त जेसीबी से वन भूमि में अवैध पत्थर तोड़ कर जमा किया जा रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर जेसीबी को जब्त किया गया. श्री प्रसाद ने बताया कि संवेदक सुजीत सिंह द्वारा उन पर जेसीबी छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है.
जेसीबी के नहीं छोड़ने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी है. इसकी सूचना वन विभाग के वरीय पदाधिकारियों को दे दी गयी है. उन्होंने बताया कि जेसीबी की सुरक्षा के लिए वन विश्रामागार में रखा गया है. एक होम गार्ड भी तैनात किया गया है. इस टीम में वनरक्षी भरत टूटी, प्रधान बार, होमगार्ड के जवान सालखु मुर्मू, दशरथ हांसदा, कांदो टुडू, नितीन गिरी, चालक सुकु पासवान आदि शामिल थे. इस संबंध में संवेदक सुजीत सिंह से संपर्क नहीं हो पाने के कारण उनका पक्ष नहीं रखा जा सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




