जनजातीय आवासीय विद्यालय का भवन बनेगा

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के दामपाड़ा क्षेत्र में कालचिती और बड़ाजुड़ी के बीच बांधडीह में जनजातीय आवासीय विद्यालय का भवन बनेगा. उक्त जानकारी जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने दी है. उन्होंने बताया कि लगभग 12 करोड़ की लागत से जनजातीय आवासीय विद्यालय का भवन बनेगा तथा इस जनजातीय आवासीय बालिका विद्यालय में वर्ग 1 […]
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के दामपाड़ा क्षेत्र में कालचिती और बड़ाजुड़ी के बीच बांधडीह में जनजातीय आवासीय विद्यालय का भवन बनेगा. उक्त जानकारी जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने दी है. उन्होंने बताया कि लगभग 12 करोड़ की लागत से जनजातीय आवासीय विद्यालय का भवन बनेगा तथा इस जनजातीय आवासीय बालिका विद्यालय में वर्ग 1 से लेकर 12 वीं तक की छात्राएं शिक्षा ग्रहण करेंगी. उन्होंने बताया कि सीओ राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बांधडीह में लगभग दस एकड़ भूमि का प्रस्ताव बना कर जिला में भेज दिया है.
इस मामले में पूर्वी सिंहभूम के आइटीडीए के निदेशक परमेश्वर भकत ने दूरभाष पर बताया कि एकलव्य विद्यालय की तर्ज पर प्रखंड के बांधडीह में जनजातीय बालिका आवासीय विद्यालय खोलने का प्रस्ताव लिया गया है. उन्होंने बताया कि 12 करोड़ की लागत से मॉडल स्टीमेट है. राज्य और जिला से स्वीकृति मिलने के बाद विद्यालय भवन का निर्माण कार्य शुरू होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




