कठिन परिश्रम से ही हासिल होगा लक्ष्य
Updated at : 05 Mar 2017 2:44 AM (IST)
विज्ञापन

बहरागोड़ा. लक्ष्य महोत्सव के दूसरे दिन कॉफी विद कुणाल कार्यक्रम , बोली राइमा सेन क्रिकेटर वरूण एरॉन पत्नी रागिनी के साथ पहुंचे बहरागोड़ा विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सितारों से पूछे कई सवाल बहरागोड़ा : विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर बहरागोड़ा के झरिया स्थित स्टेडियम में आयोजित बहरागोड़ा विधानसभा विकास महोत्सव (लक्ष्य) के दूसरे […]
विज्ञापन
बहरागोड़ा. लक्ष्य महोत्सव के दूसरे दिन कॉफी विद कुणाल कार्यक्रम , बोली राइमा सेन
क्रिकेटर वरूण एरॉन पत्नी रागिनी के साथ पहुंचे बहरागोड़ा
विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सितारों से पूछे कई सवाल
बहरागोड़ा : विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर बहरागोड़ा के झरिया स्थित स्टेडियम में आयोजित बहरागोड़ा विधानसभा विकास महोत्सव (लक्ष्य) के दूसरे दिन शनिवार को कॉफी विद कुणाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अभिनेत्री राइमा सेन, तीरंदाज दीपिका कुमारी, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वरूण एरॉन, राजमहल के सांसद विजय हांसदा, व्यवसायी आकाश जलान और घाटशिला के एसडीओ सुशांत गौरव ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का संचालन विधायक कुणाल षाड़ंगी ने किया. इस दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने कई सवाल पूछे. सभी अतिथियों ने अपना परिचय दिया और विद्यार्थियों के सवालों का जवाब दिया.
कार्यक्रम में अतिथियों को भेंट किये गये पौधे:कार्यक्रम में अभिनेत्री राइमा सेन ने कहा कि उनका परिवार फिल्मों से जुड़ा था. इसलिए वे फिल्मों में आयी. उन्होंने बच्चों से कहा कि सभी अपने मन की बात सुनें और आगे बढ़ें. उन्होंने कहा कि किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए कठिन परिश्रम जरूरी है. कठिन परिश्रम से ही सभी को लक्ष्य हासिल होगा.
मां का स्थान सर्वोपरि है: आकाश जलान :बिजनेसमैन आकाश जलान ने कहा कि जीवन में अनुशासन जरूरी है. मैंने अपने जीवन में पहला स्थान अपनी मां, दूसरा शिक्षक और तीसरा स्थान भगवान को दिया है. उन्होंने बच्चों से कहा कि जीवन में सफल होने के लिए बड़ा सरनेम मायने नहीं रखता है. आप कड़ी मेहनत से ही सफल इंसान बन सकते हैं. उन्होंने कहा कि हमारी कंपनी 1000 बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देती है.
राजनीति में अच्छे लोगों की है जरूरत: विजय हांसदा :राजमहल के सांसद विजय हांसदा ने कहा कि राजनीति में अच्छे लोगों की जरूरत है. जरूरी नहीं कि हर कोई गंदी राजनीति करे. कुछ लोग अच्छी राजनीति भी करते हैं.
उन्होंने कहा कि आप अपने परिवार से ही किसी को अपना आइडल मान सकते हैं. सफाई करने वाला, अखबार बेचने वाला कोई भी आपका आइडल हो सकता है. उन्होंने बच्चों से कहा कि सही समय पर अपने लक्ष्य को पहचानें और कठिन परिश्रम कर उसे हासिल करें.
देश सेवा के लिए छोड़ी प्राइवेट नौकरी: सुशांत गौरव : घाटशिला के एसडीओ सुशांत गौरव ने कहा कि मुसाबनी से मैंने प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की है. मैं पहले एक निजी कंपनी में नौकरी करता था, परंतु देश की सेवा के लिए मैंने निजी कंपनी में नौकरी छोड़ दी. मैंने सोचा कि किसी और के लिए मेहनत करने की बजाय देश की सेवा करूं. इसके बाद मैंने आइएएस की तैयारी की. उन्होंने कहा कि बच्चे अपने मन में कुछ बनने का जुनून रखें. लगन से मेहनत करें. लक्ष्य की प्राप्ति अवश्य होगी.
सितारों से प्रेरणा ले युवा: विधायक :कार्यक्रम में विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि यहां के युवा इन सितारों से प्रेरणा लें. इन सितारों को यहां लाने का मकसद था कि युवा इनसे कुछ प्रेरणा ले सकें. .
गुड़ाबांदा के विवेक ने राइमा सेन का चित्र बनाया, सौंपा:समारोह में गुड़ाबांदा के युवक विवेक कुमार ने राइमा सेन का चित्र अपने हाथों से बना कर उन्हें भेंट किया.
विवेक ने कहा कि विधायक की वजह से उसे राइमा सेन से मिलने का मौका मिला. मौके पर डॉ बिनी षाड़ंगी, डॉ श्रद्धा षाड़ंगी, प्रमुख शास्त्री हेंब्रम, उप प्रमुख रूमा रानी दुबे, जिप सदस्य ऐलिश मांडी, सत्यवान नायक, अर्जुन पूर्ति, निर्मल दुबे, असित मिश्रा, सुमन मंडल, गोपन परिहारी, प्रदीप गिरी समेत विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थी.
नहीं आये मो समी :अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मो समी महोत्सव में नहीं आये. विधायक ने कार्यक्रम में बताया कि मो समी के पिता का निधन हो गया है. इस कारण वे महोत्सव में भाग नहीं ले सके.
कुछ बनने के लिए लक्ष्य जरूरी: वरूण एरॉन
क्रिकेटर वरून एरॉन ने कहा कि जीवन में कुछ बनने के लिए एक लक्ष्य होना जरूरी है. उन्होंने कहा कि एक अनुशासन के तहत सभी अपने लक्ष्य को पाने के लिए जी तोड़ मेहनत करें. मेहनत करने से आपको मंजिल जरूर मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




