बंबू बैंड देखने के लिए उमड़ी भीड़

बहरागोड़ा : बांस (बंबू) उत्पादन के लिए विख्यात बहरागोड़ा विधान सभा क्षेत्र के लोगों को शनिवार की शाम लक्ष्य महोत्सव में बांस से बने वाद्य यंत्र देखने का अवसर मिला. केरल के बंबू बैंड के कलाकारों ने सिर्फ बंबू से बने वाद्य यंत्रों के सहारे कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को आश्चर्यचकित कर डाला. केरल […]
बहरागोड़ा : बांस (बंबू) उत्पादन के लिए विख्यात बहरागोड़ा विधान सभा क्षेत्र के लोगों को शनिवार की शाम लक्ष्य महोत्सव में बांस से बने वाद्य यंत्र देखने का अवसर मिला. केरल के बंबू बैंड के कलाकारों ने सिर्फ बंबू से बने वाद्य यंत्रों के सहारे कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को आश्चर्यचकित कर डाला. केरल के सुहिल कुमार एंड ग्रुप बंबू बैंड ने म्यूजिकल कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इसे देखने के लिए महोत्सव में लोगों की भीड़ उमड़ी. इस विस क्षेत्र में किसान बड़े पैमाने पर बांस की खेती करते हैं.
यहां उत्पादित बांस देश के विभिन्न राज्यों में भेजा जाता है. इस विस के चाकुलिया को बांस की नगरी कहा जाता है. यहां के लोगोंं ने बांस से निर्मित कई प्रकार के सामानों को तो देखा था. मगर बांस से बने इतने अधिक किस्म के वाद्य यंत्रों को बजाते पहली बार देखा. इसके अलावे लक्ष्य महोत्सव में शनिवार को चित्रांकन, मेहंदी समेत कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुई. देर रात में संथाली ड्रामा का मंचन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




