बहरागोड़ा के कवि अजित पात्र की कविता संग्रह का विमोचन

Updated at : 05 Mar 2017 2:43 AM (IST)
विज्ञापन
बहरागोड़ा के कवि अजित पात्र की कविता संग्रह का विमोचन

घाटशिला : बहरागोड़ा प्रखंड के शाशन गांव निवासी कवि अजित पात्र की कविता संग्रह- रात मोहनाएं एसो का विमोचन बंग्लादेश में हुआ. कविता संग्रह में 39 कविताएं बांग्ला में है. 71 पृष्ठ की कविता संग्रह का कवर पेज बंग्लादेश के प्रख्यात शिल्पी ध्रुव ऐष ने अलंकरण किया है, जबकि बांग्लादेश के बांग्ला प्रकाशन ने प्रकाशित […]

विज्ञापन

घाटशिला : बहरागोड़ा प्रखंड के शाशन गांव निवासी कवि अजित पात्र की कविता संग्रह- रात मोहनाएं एसो का विमोचन बंग्लादेश में हुआ. कविता संग्रह में 39 कविताएं बांग्ला में है. 71 पृष्ठ की कविता संग्रह का कवर पेज बंग्लादेश के प्रख्यात शिल्पी ध्रुव ऐष ने अलंकरण किया है, जबकि बांग्लादेश के बांग्ला प्रकाशन ने प्रकाशित किया है. कवि अजित पात्र ढाई दशक से ओड़िया साहित्य में प्रबंध, कहानी लिखते आ रहे हैं. ओड़िया साहित्य में भी उनकी अलग पहचान है.

ओड़िया साहित्य में अब तक उन्होंने चार पुस्तकें लिखी है. छठां पुस्तक बांग्ला भाषा में लिखी गयी कविता संग्रह रात मोहनाएं एसो हैं. नारीवादी लेखक अजित पात्र की उपन्यास को अजित जी ने ओड़िया से बांग्ला में अनुवाद कर पक्खीवास का विमोचन 2009 में किया था. अजित पात्र ने बताया कि उनकी ढेर सारी मौलिक रचनाएं बांग्लादेश में प्रकाशित हुई है. बांग्लादेश के साहित्य फोरम के सभापति हुमांयु कबीर ढाली ने कविता संग्रह का प्रकाशन किया है. मौके पर बांग्लादेश के साहित्यकार मनी हैदर, रफिकुर रशीद, मिशुक सेलिम, सोम्य साइन, रमजान महमूद आदि उपस्थित थे. झारखंड के बांग्ला और ओड़िया भाषा के कवि सह लेखन अजित पात्र ने अपनी रचना से बांग्लादेश में ख्याति प्राप्त की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola