संस्कृति बचाने के लिए युवा आगे आएं : रामदास

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की काड़ाडुबा पंचायत के डांगाडीह में मंगलवार को तीन दिवसीय मेला का समापन हुआ. मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन अपने समर्थकों के साथ पहुंचे. श्री सोरेन ने कहा कि डांगाडीह में वर्षों से बसंत पंचमी पर मेला लगता है. अपनी संस्कृति-सभ्यता को बरकरार रखने के लिए नौजवानों को आगे आना […]
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की काड़ाडुबा पंचायत के डांगाडीह में मंगलवार को तीन दिवसीय मेला का समापन हुआ. मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन अपने समर्थकों के साथ पहुंचे.
श्री सोरेन ने कहा कि डांगाडीह में वर्षों से बसंत पंचमी पर मेला लगता है. अपनी संस्कृति-सभ्यता को बरकरार रखने के लिए नौजवानों को आगे आना होगा. मेला में भाग लेने वाले पुरुष और महिलाओं ने पाता नृत्य किया. उन्हें पुरस्कृत किया गया. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष चैतन्य मुर्मू, दांदू राम बेसरा, अर्जुन हांसदा, दासमात सोरेन, खुदी राम हांसदा, रायसन सोरेन समेत कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




