सुनील महतो की मूर्ति हटाने का विरोध
Updated at : 05 Feb 2017 6:08 AM (IST)
विज्ञापन

फोरलेन निर्माण की जद में आए शहीद की मूर्ति हटाने पहुंचे थे कर्मचारी चार मार्च शहादत दिवस के बाद मूर्ति हटा कर दूसरे स्थान पर स्थापित करने पर बनी सहमति गालूडीह : गालूडीह बस स्टैंड चौक के पास बाघुड़िया में नक्सली हमले में शहीद सांसद सुनील महतो और झामुमो के पूर्व प्रखंड सचिव प्रभाकर महतो […]
विज्ञापन
फोरलेन निर्माण की जद में आए शहीद की मूर्ति हटाने पहुंचे थे कर्मचारी
चार मार्च शहादत दिवस के बाद मूर्ति हटा कर दूसरे स्थान पर स्थापित करने पर बनी सहमति
गालूडीह : गालूडीह बस स्टैंड चौक के पास बाघुड़िया में नक्सली हमले में शहीद सांसद सुनील महतो और झामुमो के पूर्व प्रखंड सचिव प्रभाकर महतो की मूर्ति स्थापित है. शनिवार सुबह में फोर लेन निर्माण करने वाली दिलीप बिल्डिकॉन नामक ठेका कंपनी के कर्मी चबूतरा समेत मूर्ति को हटाने पहुंचे. कर्मियों ने जैसे ही चबूतरा तोड़ना शुरू किया. झामुमो नेताओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया. ठेका कंपनी के कर्मियों ने कहा कि आदेश मिला है इसलिए मूर्ति हटाने आये हैं.
विरोध के बाद काम रूका. ठेका कंपनी के पदाधिकारी भी पहुंचे और झामुमो नेताओं के साथ बैठक की. तय हुआ कि चार मार्च को शहीद सुनील महतो और प्रभाकर महतो का शहादत दिवस हैं. शहादत दिवस के पूर्व मूर्ति नहीं तोड़ने देंगे. निर्णय हुआ कि शहादत दिवस के बाद मूर्ति को सम्मान के साथ चबूतरा समेत हटा कर दूसरे जगह स्थापित किया जायेगा. इस पर सहमति बनी तब जाकर मामला शांत हुआ.
जहां मूर्ति स्थापित है उक्त जमीन फोरलेन की जद में आ रही है. विरोध में झामुमो नेता जगदीश भगत, प्रखंड अध्यक्ष भूतनाथ हांसदा, निर्मल चक्रवर्ती, मुखिया सुभाष सिंह, कपिल महतो, मिहिर महतो आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




