मुसाबनी में मैला लगा कर 24,500 ले भागा

मुसाबनी : मुसाबनी बाजार में बड़ा बोतला निवासी सुरेंद्र दास (60) को मैला लगा कर अज्ञात उच्चके ने 24 हजार 500 रुपये ले भागा. रुपये थैली में थे. थैली ही लेकर उचक्का भाग निकला. सुरेंद्र दास ने बताया कि स्टेट बैंक की मुसाबनी शाखा से 25 हजार रुपये की निकासी कर प्लास्टिक के पीले रंग […]
मुसाबनी : मुसाबनी बाजार में बड़ा बोतला निवासी सुरेंद्र दास (60) को मैला लगा कर अज्ञात उच्चके ने 24 हजार 500 रुपये ले भागा. रुपये थैली में थे. थैली ही लेकर उचक्का भाग निकला. सुरेंद्र दास ने बताया कि स्टेट बैंक की मुसाबनी शाखा से 25 हजार रुपये की निकासी कर प्लास्टिक के पीले रंग के बैग में रुपये रख मुसाबनी बाजार पहुंचा. उसने पांच सौ रुपये बाजार से समान खरीदने के लिए निकाल कर अपने शर्ट के पॉकेट में रखा था. बाजार में एक हार्ड वेयर की दुकान के सामने उसके पीठ पर किसी ने तरल पदार्थ फेंके जाने का अहसास हुआ.
कुछ देर बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे शर्ट में मैला लगे होने की बात कही और बगल के चापानल में शर्ट को धोने की सलाह दी. वह चापानल में के पास बैग रख कर शर्ट धोने लगा. मौका का फायदा उठा कर अज्ञात व्यक्ति ने उसका बैग लेकर चंपत हो गया. जब सुरेंद्र ने अपना रुपये वाला बैग खोजा, तो गायब पाया. वह थाने में जाकर घटना की जानकारी दी. बैग में पांच सौ के 49 नोट के अलावा पास बुक, एटीएम कार्ड व उसका स्वेटर भी था. नये थाना प्रभारी रामचंद्र राम ने अनि निजामुद्दीन खान को सादे लिबास में उचक्का को पकड़ने के लिए लगाया. पुलिस सुरेंद्र दास को लेकर बाजार समेत कई स्थानों पर तथा यात्री वाहनों की जांच की, लेकिन उच्चका पकड़ में नहीं आया. सुरेंद्र दास ने बताया कि उसका बेटा हरिश्चचंद्र दास हिमाचल प्रदेश में मजदूरी कर बैंक में रुपये भेजा था. मकान बनाने के लिए रुपये निकासी की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




