शौचालय बनने तक महिलाएं नहीं पहनेंगी चप्पल
Updated at : 01 Feb 2017 4:59 AM (IST)
विज्ञापन

दामपाड़ा गांव की महिलाओं ने चप्पल लेकर ब्लॉक पर किया प्रदर्शन, कहा घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के भाजपा दामपाड़ा मंडल अध्यक्ष असित सिंह सरदार ने कालचिती पंचायत की महिला समूह की सदस्यों ने मंगलवार को शौचालय निर्माण की मांग को लेकर हाथों में चप्पल लेकर अनुमंडल कार्यालय और प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के […]
विज्ञापन
दामपाड़ा गांव की महिलाओं ने चप्पल लेकर ब्लॉक पर किया प्रदर्शन, कहा
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के भाजपा दामपाड़ा मंडल अध्यक्ष असित सिंह सरदार ने कालचिती पंचायत की महिला समूह की सदस्यों ने मंगलवार को शौचालय निर्माण की मांग को लेकर हाथों में चप्पल लेकर अनुमंडल कार्यालय और प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद श्री सरदार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने एसडीओ और बीडीओ को ज्ञापन सौंपा. बीडीओ ने ज्ञापन लेने के बाद कहा कि वे इस मामले को देखते हैं. क्या करना है. ज्ञापन में कहा गया है कि कालचिती गांव में करीब 150 घर है. यहां पर शौचालय की व्यवस्था नहीं है. जल एवं स्वच्छता विभाग तथा अन्य योजना इस गांव में
शौचालय निर्माण की व्यवस्था की जाय. मौके पर कालचिती पंचायत की महिलाओं ने घोषणा की कि जब तक शौचालय नहीं बनेगा,तब तक गांव की कोई भी महिला चप्पल नहीं पहनेगी. इस मौके पर मोहनी कांत नायक, मां बैष्णवी महिला मंडल की अध्यक्ष लक्ष्मी महतो, शांति महतो, जय मां दुर्गा महिला मंडल की अध्यक्ष अंबिका महतो, अखिल झारखंड महिला मंडल की अध्यक्ष बसंती सोरेन उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




