टुसू झारखंड की संस्कृति का प्रतीक : प्रदीप बलमुचु
Updated at : 22 Jan 2017 4:35 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला. दाहीगोड़ा सर्कस मैदान टुसू मेला में उमड़ी भीड़ घाटशिला : घाटशिला के दाहीगोड़ा सर्कस मैदान में शनिवार को दाहीगोड़ा कल्चरल एसोसिएशन के तत्वावधान में टुसू मेला लगा. सत्यजीत सीट की अध्यक्षता में हुए टुसू मेला का उदघाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचु ने लेखक दत्ता राम जेन की तसवीर पर माल्यार्पण कर […]
विज्ञापन
घाटशिला. दाहीगोड़ा सर्कस मैदान टुसू मेला में उमड़ी भीड़
घाटशिला : घाटशिला के दाहीगोड़ा सर्कस मैदान में शनिवार को दाहीगोड़ा कल्चरल एसोसिएशन के तत्वावधान में टुसू मेला लगा. सत्यजीत सीट की अध्यक्षता में हुए टुसू मेला का उदघाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचु ने लेखक दत्ता राम जेन की तसवीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि घाटशिला त्रिवेणी स्थल है. टुसू मेला में बंगाल, ओड़िशा और झारखंड के लोग भाग लेते हैं. टुसू मेला झारखंड की संस्कृति का प्रतीक है.
मकर पर्व संस्कृति और सभ्यता के साथ-साथ भाईचारे का प्रतीक है. समारोह को राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि काल्टू चक्रवर्ती, पंसस भास्कर नायक, गोपेश राय, राज किशोर सिंह, सुवर्ण रेखा नर्सिंग होम के संचालक रंजीत ठाकुर ने भी संबोधित किया. संचालन संदीप राय चौधरी ने किया. धन्यवाद ज्ञापन कंचन कर ने किया. इस मौके पर एसोसिएशन के मृत्युंजय बोस, अमित राय, मिहिर महतो, अब्दुल गफ्फार, किशोरी मोहन महतो, अनंत लाल महतो, साधु चरण पाल समेत अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




