खाता धारकों ने राशि भुगतान की मांग की

Updated at : 22 Jan 2017 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
खाता धारकों ने राशि भुगतान की मांग की

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के लैंपस खाता धारकों का पैसा निकासी की मांग पर लैंपस कार्यकारिणी के सदस्य शनिवार को सहायक निबंधक सहयोग समितियां घाटशिला के कार्यालय पहुंचे. सभी को बताया गया कि बहरागोड़ा लैंपस के नाम जमा राशि एस डी सी सी बहरागोड़ा के पास सुरक्षित है. पैसा निकासी के लिए विभागीय स्वीकृति की जरूरत […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के लैंपस खाता धारकों का पैसा निकासी की मांग पर लैंपस कार्यकारिणी के सदस्य शनिवार को सहायक निबंधक सहयोग समितियां घाटशिला के कार्यालय पहुंचे. सभी को बताया गया कि बहरागोड़ा लैंपस के नाम जमा राशि एस डी सी सी बहरागोड़ा के पास सुरक्षित है. पैसा निकासी के लिए विभागीय स्वीकृति की जरूरत है.

तत्काल कार्यकारिणी समिति ने विभागीय स्वीकृति के लिए आवेदन जमा कर दिया है. स्वीकृत पत्र विभाग से बैंक नहीं पहुंचाने तक खाता से राशि निकासी संभव नहीं है. लैंपस के अध्यक्ष दीनबंधु खाटुआ ने बताया कि विगत 18 जनवरी को लैंपस के सभी खाता धारकों को बताया गया था कि 23 जनवरी को राशि का भुगतान होगा. विभागीय निर्देश नहीं होने के कारण भुगतान नहीं हो सका. विभागीय आदेश आने के बाद

लोगों को सूचना दी जायेगी. इस अवसर पर चंडी चरण साव, मिहिर दत्त, सहायक लेखपाल विल्टु दे, तापस साव आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola