ऊपरडांगा में जलापूर्ति बंद होने का विरोध

Updated at : 18 Jan 2017 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
ऊपरडांगा में जलापूर्ति बंद होने का विरोध

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की महुलिया पंचायत में 4.50 लाख की लागत से बनी जल मीनार से ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है. डीप बोरिंग फेल होने से जल मीनार बेकार है. पानी नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने मंगलवार को विरोध जताया. ग्रामीणों ने कहा कि पहले से गाड़े गये चापानल में जल मीनार […]

विज्ञापन
गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की महुलिया पंचायत में 4.50 लाख की लागत से बनी जल मीनार से ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है. डीप बोरिंग फेल होने से जल मीनार बेकार है. पानी नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने मंगलवार को विरोध जताया. ग्रामीणों ने कहा कि पहले से गाड़े गये चापानल में जल मीनार का पाइप जोड़ दिया गया है. इसके कारण जल मीनार में पानी नहीं भर पा रहा है. ग्रामीणों ने एक नया डीप बोरिंग करने की मांग की है. महुलिया पंचायत के मुखिया सुभाष सिंह ने जल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक, सहायक और कनीय अभियंता से इसकी शिकायत कर एक डीप बोरिंग देने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola