आइसीसी के जीएम के खिलाफ एफआइआर

मुसाबनी:वन विभाग ने केंदाडीह जंगल से जेसीबी से मिट्टी खुदाई करते जेसीबी को जब्त कर आइसीसी के जीएम (खान) तथा एमएमपीएल के उपाध्यक्ष के विरूद्ध वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. वन क्षेत्र पदाधिकारी समीर कुमार अधिकारी के नेतृत्व में वन विभाग की गश्ती दल ने शुक्रवार को केंदाडीह जंगल में वन भूमि […]
मुसाबनी:वन विभाग ने केंदाडीह जंगल से जेसीबी से मिट्टी खुदाई करते जेसीबी को जब्त कर आइसीसी के जीएम (खान) तथा एमएमपीएल के उपाध्यक्ष के विरूद्ध वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. वन क्षेत्र पदाधिकारी समीर कुमार अधिकारी के नेतृत्व में वन विभाग की गश्ती दल ने शुक्रवार को केंदाडीह जंगल में वन भूमि में मिट्टी खुदाई करते जेसीबी को जब्त कर वन परिसर कार्यालय ले आया है. वन विभाग द्वारा एचसीएल-आइसीसी के जीएम (खान) डीके चौधरी एवं केंदाडीह खदान का विकास का काम कर रही ठेका कंपनी एमएमपीएल के उपाध्यक्ष कमल चटर्जी के विरूद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 52 के तहत तथा धारा 33 बिहार वन संशोधन अधिनियम 1989 की एक की उपधारा 3 के तहत मामला दर्ज किया है. वन विभाग की टीम में वन परिसर पदाधिकारी रामजी सिंह, वनपाल पवन चंद्र महतो, वन रक्षी भरत सिंह टूटी, मदन मोहन महतो तथा चालक राजेश कुमार पासवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




