पोटका : शिशु-विद्या मंदिर में बनेगी चहारदीवारी

Published at :08 Dec 2016 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
पोटका : शिशु-विद्या मंदिर में बनेगी चहारदीवारी

पोटका : कोवाली स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चहारदीवारी का निर्माण 14वें वित्त आयोग के तहत 2.93 लाख रुपये की लागत से कराया जायेगा. इसके निर्माण कार्य का शिलान्यास बुधवार को पंचायत की मुखिया सुचित्रा सरदार ने विधिवत रूप से किया. मौके पर मुखिया सुचित्रा सरदार ने कहा कि उन्होंने उक्त स्कूल […]

विज्ञापन

पोटका : कोवाली स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चहारदीवारी का निर्माण 14वें वित्त आयोग के तहत 2.93 लाख रुपये की लागत से कराया जायेगा. इसके निर्माण कार्य का शिलान्यास बुधवार को पंचायत की मुखिया सुचित्रा सरदार ने विधिवत रूप से किया. मौके पर मुखिया सुचित्रा सरदार ने कहा कि उन्होंने उक्त स्कूल में चहारदीवारी बनाने की

घोषणा 31 मार्च-2016 को की थी, जिसे आज पूरा कर दिया गया. चहारदीवारी बन जाने से स्कूल सुरक्षित हो जायेगा. उन्होंने पंचायत के विकास को लेकर कहा कि कोवाली का हर गांव आदर्श गांव बनेगा. इसके तहत गांवों में पीसीसी, सिंचाई नाला, चबूतरा निर्माण समेत अन्य विकास कार्य किये जायेंगे. इस अवसर पर झामुमो नेता हितेन सरदार, सरस्वती विद्या मंदिर के संरक्षक मनोज सिंहदेव, प्रधानाध्यापक आनंद चंद्र प्रधान, महादेव साहु, जयहरि सिंह मुंडा, जीतेन सिंहदेव, पिंटू गुप्ता, अरुण सरकार, दिलीप मंडल, छोटेलाल, महादेव साव आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola