सबर ने पीट-पीट कर पत्नी को मार डाला

Published at :15 Feb 2014 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
सबर ने पीट-पीट कर पत्नी को मार डाला

गालूडीह:गालूडीह थाना क्षेत्र के दारिसाई सबर बस्ती में शुक्रवार की रात दिनेश सबर ने पति मुखी सबर (26) की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी. हत्या का कारण भोजन बनाने में विलंब का होना बताया जा रहा है. घटना की सूचना पाकर आसपास के सबर और ग्रामीण पहुंचे. घटना को अंजाम देने के बाद […]

विज्ञापन

गालूडीह:गालूडीह थाना क्षेत्र के दारिसाई सबर बस्ती में शुक्रवार की रात दिनेश सबर ने पति मुखी सबर (26) की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी. हत्या का कारण भोजन बनाने में विलंब का होना बताया जा रहा है. घटना की सूचना पाकर आसपास के सबर और ग्रामीण पहुंचे. घटना को अंजाम देने के बाद दिनेश सबर अपनी पत्नी के शव के साथ ही बैठा था. ग्रामीणों से वह कह रहा था कि उसने पत्नी की हत्या कर दी. क्योंकि वह हमेशा परेशान करती थी. समय पर खाना नहीं देती थी. वह नशे में था. ग्रामीणों ने इसकी सूचना बड़ाखुर्शी के मुखिया बसंती प्रसाद सिंह को दी. वे घटना स्थल पर पहुंचे. इसकी सूचना थाना को दी. समाचार लिखे जाने तक पति पत्नी के शव के साथ घटना स्थल पर बैठा था. पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची थी. हाल में ही उसने मुखी सबर के साथ शादी की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola