हड़िया शराब बेचने वालों पर ग्राम सभा करेगी कार्रवाई

Published at :24 Nov 2016 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
हड़िया शराब बेचने वालों पर ग्राम सभा करेगी कार्रवाई

पटमदा : पटमदा में कांकीडीह ग्राम सभा की बैठक बुधवार को ग्राम प्रधान नकुल बेसरा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से कांकीडीह हाट बाजार में हड़िया शराब बेचने व विभिन्न गांवों में महुआ शराब बनाने वालों के खिलाफ ग्राम सभा द्वारा कार्रवार्इ किये जाने व पुलिस को सौंपे जाने पर सहमति बनी. ग्राम […]

विज्ञापन

पटमदा : पटमदा में कांकीडीह ग्राम सभा की बैठक बुधवार को ग्राम प्रधान नकुल बेसरा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से कांकीडीह हाट बाजार में हड़िया शराब बेचने व विभिन्न गांवों में महुआ शराब बनाने वालों के खिलाफ ग्राम सभा द्वारा कार्रवार्इ किये जाने व पुलिस को सौंपे जाने पर सहमति बनी. ग्राम सभा द्वारा कांकीडीह मौजा अंतर्गत टोला हाड़ियाडीह, काटिन लाल डूंगरी, सप्ताहिक बाजार में किसी भी रूप से शराब बेचना संपूर्ण रूप से मना करने की बात कही गयी.

निर्णय का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवार्इ का ऐलान किया गया. इस मौके पर चितरंजन मुर्मू, हरिहर टुडू, महेश समेत विभिन्न गांव व महिला समूह के लोग शामिल थे. ग्राम सभा द्वारा विभिन्न टोला में शराब व हड़िया बनाने वालों की सूची व ग्राम सभा द्वारा पारित की गयी नियम कानून से संबंधित परचा भी चौक चौराहों पर साटे गये. मालूम हो कि इससे पूर्व कुमीर पंचायत की विभिन्न महिला समूहों ने मुखिया के नेतृत्व में नशा बंदी अभियान चला कर नशा मुक्त गांव निर्माण का ऐलान किया था.

कांकीडीह ग्राम सभा ने बुधवार को बैठक कर सर्वसम्मति से किया गया ऐलान
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola