बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Nov 2016 4:40 AM (IST)
विज्ञापन

मैन इन ब्लू, राही इलेवन की जीत घाटशिला : मऊभंडार स्पोर्ट्स क्लब मैदान में एससीएल/आइसीसी के सीएसआर प्रायोजित 24वीं बासुकी सिंह मेमोरियल किक्रेट प्रतियोगिता में रविवार को मैन इन ब्लू सोनारी, राही इलेवेन परसुडीह, चैप्स इलेवेन दाहीगोड़ा और वाइबीसी हल्दाजुड़ी ने अपने-अपने मैच जीते. मैन इन ब्लू सोनारी ने खालसा इलेवेन दाहीगोड़ा को हराया. टॉस […]
विज्ञापन
मैन इन ब्लू, राही इलेवन की जीत
घाटशिला : मऊभंडार स्पोर्ट्स क्लब मैदान में एससीएल/आइसीसी के सीएसआर प्रायोजित 24वीं बासुकी सिंह मेमोरियल किक्रेट प्रतियोगिता में रविवार को मैन इन ब्लू सोनारी, राही इलेवेन परसुडीह, चैप्स इलेवेन दाहीगोड़ा और वाइबीसी हल्दाजुड़ी ने अपने-अपने मैच जीते. मैन इन ब्लू सोनारी ने खालसा इलेवेन दाहीगोड़ा को हराया. टॉस जीत सोनारी टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण किया. खालसा इलेवेन की टीम 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 56 रन बना सकी. अंकुर 29 रन बना नाबाद रहा.
जवाब में मेन इन ब्लू की टीम 3.5 ओवर में एक विकेट खोकर 58 रन बना कर मैच जीत गयी. दूसरे मैच में राही इलेवेन का मुकाबला कैट इलेवेन टुमानडुंगरी से हुआ. कैट इलेवेन की टीम ने 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 129 रन बनाये. राही इलेवेन की टीम 9 ओवर में 2 विकेट खोकर 131 रन बनाकर मैच जीत लिया. तीसरे मैच में चैंप इलेवेन का मुकाबला एमबीपीसीसी से हुआ. चैंप की टीम ने 3 विकेट खोकर 129 रन बनाये. जवाब में एमबीपीसीसी की टीम 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 109 रन बना सकी. चौथे मैच में एनबीसीसी कदमा का मुकाबला वाइबीसी हल्दाजुड़ी से हुआ. वाइबीसी की टीम 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 106 रन बनाया. पृथ्वी 52 रन बना कर नाबाद रहा. सिंटू ने दो विकेट लिया. जवाब में एनबीसीसी की टीम 9 ओवर में 96 रन बना कर आउट हो गयी. मैच 10 रनों से हार गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




