गांव देहात का विकास करना उद्देश्य : वीरेन भुट्टा

Published at :13 Oct 2016 4:11 AM (IST)
विज्ञापन
गांव देहात का विकास करना उद्देश्य : वीरेन भुट्टा

पटमदा : बोड़ाम प्रखंड के लायलम पंचायत भवन में सोमवार को मुखिया भारती सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र के विकास को लेकर बैठक हुई . बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल टीएसआरडीएस के वीरेन भुट्टा ने कहा कि गांव देहात का विकास करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. क्षेत्र के विकास के लिए […]

विज्ञापन

पटमदा : बोड़ाम प्रखंड के लायलम पंचायत भवन में सोमवार को मुखिया भारती सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र के विकास को लेकर बैठक हुई . बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल टीएसआरडीएस के वीरेन भुट्टा ने कहा कि गांव देहात का विकास करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. क्षेत्र के विकास के लिए ग्राम सभा का सहयोग जरूरी है.

श्री भुट्टा ने विकास कार्यों में ग्रामीणों का साथ मिलने पर डिमना से घिरे लायलम पंचायत को आगामी तीन वर्षों में आदर्श पंचायत बनाने का आश्वासन भी दिया. ग्राम कमेटी ने पारंपरिक दशर्इ नृत्य के साथ वीरेन भुट्टा का स्वागत किया. बैठक का संचालन झारखंड मुक्ति वाहिनी के मदन मोहन ने किया. मुखिया पति सह ग्राम प्रधान देवेन सिंह ने कहा कि डिमना लेक के अंतर्गत आने वाले लायलम व वोंटा पंचायत के विकास के लिए टीएसआरडीएस को आगे आना चाहिए. मौके पर हिकीम महतो, रविलाल भुर्इयां, जानकी रानी महतो, ललिता महतो, रवनी वाला सिंह, सोदान सिंह, बबलू मुर्मू, गधेश्वरी टुडू, शमर कच्छप, खिरोद गोरार्इ, दीपक, रंजीत, लवधन महतो आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola