सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय हुए नक्सली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Oct 2016 6:24 AM (IST)
विज्ञापन

दुर्गापूजा में सॉफ्ट टारगेट करते हैं मुसाबनी में एक बार पूजा के दौरान घट चुकी है घटना पुलिस पूजा में बरत रही है सतर्कता सभी थाना,पिकेट को किया गया है अलर्ट गालूडीह : झारखंड-बंगाल सीमा से सटे सीमावर्ती इलाकों में पिछले कुछ दिनों से नक्सलियों की सक्रियता बढ़ गयी है. खबरों के मुताबिक प्रमुख नक्सली […]
विज्ञापन
दुर्गापूजा में सॉफ्ट टारगेट करते हैं
मुसाबनी में एक बार पूजा के दौरान घट चुकी है घटना
पुलिस पूजा में बरत रही है सतर्कता
सभी थाना,पिकेट को किया गया है अलर्ट
गालूडीह : झारखंड-बंगाल सीमा से सटे सीमावर्ती इलाकों में पिछले कुछ दिनों से नक्सलियों की सक्रियता बढ़ गयी है. खबरों के मुताबिक प्रमुख नक्सली नेता राकेश जी उर्फ आकाश, रंजीत पाल उर्फ राहुल, सचिन आदि के दस्ते दलमा रेंज से घाटशिला तक सक्रिय हैं. दुर्गापूजा में नक्सली सॉफ्ट टारगेट करते हैं. एक बार मुसाबनी में पूजा के दौरान पंडाल के बाहर नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में एक ही गोली मार कर हत्या कर दी थी. हालांकि पुलिस पूजा के दौरान सतर्कता बरत रही है. एसडीपीओ ने क्राइम मीटिंग में सक्रिय रहने को कहा था. सभी थाना और पिकेटों को अलर्ट कर दिया गया है.
रेड कॉरीडोर बनाया नक्सलियों ने
दलमा से एमजीएम, गालूडीह, घाटशिला, धालभूमगढ़, चाकुलिया तक सीमावर्ती इलाकों में नक्सलियों ने रेड कॉरीडोर बनाया है. नहर किनारे पहाड़ी रास्ते से नक्सली कभी इधर, तो कभी उधर आते जाते रहते हैं. दलमा और एमजीएम से सटे बूढ़ाबूढ़ी पहाड़, गालूडी के सुखना पहाड़, पुरनाजोल, निशीझरना, तो घाटशिला के टिकरी पहाड़, चेकाम,
माकुली, बंगाल के माकोड़भुला से सटे माहताम पहाड़ में नक्सली अस्थायी कैंप करते हैं. खबरों के मुताबिक नक्सली गांवों में ज्यादा समय नहीं रहते. गांव के बाहर-बाहर निकल जाते हैं. किसी एक जगह बहुत देर तक भी नक्सली नहीं ठहरते. हालांकि सीआरपीएफ और जिला बल के जवान समय-समय पर एंटी नक्सल ऑपरेशन तो चला रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




