विधायक ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया शिलान्यास

Published at :07 Oct 2016 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
विधायक ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया शिलान्यास

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय से सटे मैदान में गुरुवार को विधायक कुणाल षाड़ंगी ने अनावाद निधि के तहत 11.77 लाख की लागत से स्वीकृत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया. मौके पर विधायक ने कहा कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण होने से लोगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा. ग्रामीण […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय से सटे मैदान में गुरुवार को विधायक कुणाल षाड़ंगी ने अनावाद निधि के तहत 11.77 लाख की लागत से स्वीकृत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया. मौके पर विधायक ने कहा कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण होने से लोगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा.

ग्रामीण क्षेत्र से अधिकांश लोग प्रखंड मुख्यालय आते हैं. वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण होने से ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी. इसका निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद समिति का गठन कर उन्हें सौंप दी जायेगी. इसके बाद विधायक निधि से बने शौचालय का उदघाटन उप प्रमुख रंजीत गोप और जिप सदस्य शिव चरण हांसदा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. इस अवसर पर शुभेंदु महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष साहेब राम मांडी, उपाध्यक्ष विनय गिरी, मनोरंजन महतो, मोहन सोरेन, श्याम मांडी, प्रदीप मल्लिक, बबलू गिरी, गणेश दत्त आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola