बहरागोड़ा: सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने रौंदा

Published at :06 Oct 2016 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
बहरागोड़ा: सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने रौंदा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र की केशरदा पंचायत के महुली चौक स्थित एनएच-33 पर बुधवार की सुबह 7.30 बजे एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से महुली निवासी युवक शानी देहरी (19) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वह अपने घर से बाजार जाने के लिए निकला था. घटना की सूचना पाकर पुलिस […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र की केशरदा पंचायत के महुली चौक स्थित एनएच-33 पर बुधवार की सुबह 7.30 बजे एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से महुली निवासी युवक शानी देहरी (19) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वह अपने घर से बाजार जाने के लिए निकला था. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया.

मिली जानकारी के अनुसार शानी देहरी एनएच पार कर रहा था. इसी क्रम में वह एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गया. घटना बाद मृतक के पिता रतन देहरी का रोते-रोते बुरा हाल है. परिवार में मातम छाया है. घटना की सूचना पाकर शाम में विधायक कुणाल षाड़ंगी मृतक के घर पहुंचे आर्थिक मदद की और परिजनों सांत्वना दिया. सूचना पाकर झाविमो नेता समीर महंती भी पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की.
केशरदा पंचायत के एनएच-33 स्थित महुली चौक पर हुई दुर्घटना
शानी देहरी किसी काम से जा रहा था बाजार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola