पारा शिक्षकों के लंबित मानदेय भुगतान का आदेश

Published at :05 Oct 2016 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
पारा शिक्षकों के लंबित मानदेय भुगतान का आदेश

घाटशिला : सांसद विद्युत वरण महतो ने मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जिला शिक्षा अधीक्षक बांके बिहारी सिंह से भेंट कर पारा शिक्षकों का लंबित मानदेय का भुगतान करने का आदेश दिया. सांसद ने दूरभाष पर बताया कि दुर्गापूजा से पूर्व पारा शिक्षकों को लंबित मानदेय का भुगतान कर दिया जायेगा. मंगलवार को उन्होंने इस […]

विज्ञापन

घाटशिला : सांसद विद्युत वरण महतो ने मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जिला शिक्षा अधीक्षक बांके बिहारी सिंह से भेंट कर पारा शिक्षकों का लंबित मानदेय का भुगतान करने का आदेश दिया. सांसद ने दूरभाष पर बताया कि दुर्गापूजा से पूर्व पारा शिक्षकों को लंबित मानदेय का भुगतान कर दिया जायेगा. मंगलवार को उन्होंने इस मामले में डीएसई से भेंट की है.

विदित हो कि पारा शिक्षकों का जून से मानदेय भुगतान लंबित है. बीइइओ बैधनाथ प्रधान ने बताया कि डीएससी ने एसएमएस से पारा शिक्षकों के बकाये मानदेय का भुगतान करने की सूचना दी है. अभी एकाउंटेंट हड़ताल पर हैं. एकाउंटेंट की अगर वैकल्पिक व्यवस्था हो जाती है (क्योंकि पारा शिक्षकों का विपत्र बैंक में एकाउंटेंट ही भेजते हैं) तो शिक्षकों के खाते में दुर्गापूजा से पूर्व भेज जायेगी. अगर एकाउटेंट की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होती है, तो दुर्गापूजा से पूर्व खाते में राशि भेजना असंभव होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola