न्यूनतम 9060 रुपये अधिकतम 75 हजार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Oct 2016 5:35 AM (IST)
विज्ञापन

यूसिल. कर्मियों के खाते में गयी राशि जादूगोड़ा : यूसिल प्रबंधन ने सोमवार को अपने कर्मचारियों के बीच बोनस के रूप में 10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भुगतान कर दिया है. सभी कर्मचारियों के बैंक खाते में बोनस की राशि भेज दी गयी है. यूसिल प्रबंधन ने कर्मचारियों के साथ-साथ अधिकारी वर्ग […]
विज्ञापन
यूसिल. कर्मियों के खाते में गयी राशि
जादूगोड़ा : यूसिल प्रबंधन ने सोमवार को अपने कर्मचारियों के बीच बोनस के रूप में 10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भुगतान कर दिया है. सभी कर्मचारियों के बैंक खाते में बोनस की राशि भेज दी गयी है. यूसिल प्रबंधन ने कर्मचारियों के साथ-साथ अधिकारी वर्ग को भी बेसिक का 100 फीसदी बोनस दिया है.
कर्मचारियों और अधिकारियों को न्यूनतम 9,060 रुपये और अधिकतम 75 हजार रुपये बोनस के रूप में दिया गया है. निदेशक स्तर के अधिकारियों की बोनस राशि सबसे अधिक है. बेसिक का आधार सितंबर माह को बनाया गया है. यूसिल के 4500 कर्मचारियों को बोनस का लाभ सितंबर माह के बेसिक के आधार पर दिया गया है. बोनस राशि के भुगतान के बाद कर्मियों में खुशी है. वहीं बाजार में रौनक लौट आयी है.
नये वेतनमान पर आज हाे सकती है
स्थिति स्पष्ट : पिछले 27 सितंबर को विभिन्न यूनियनों से हुए समझौते में नये वेतनमान को लागू करने के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने के लिए प्रबंधन ने एक हफ्ते का लिखित समझौता किया था. इसकी अवधि मंगलवार को पूरी हो रही है. मंगलवार को इस संबंध में यूनियन और प्रबंधन के बीच होने वाली संभावित वार्ता में प्रबंधन द्वारा स्थिति स्पष्ट किये जाने की संभावना जतायी जा रही है.
10 करोड़ रुपये से अधिक राशि बोनस के तौर पर हुआ भुगतान
निदेशक स्तर के अधिकारियों की बोनस राशि सबसे अधिक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




