ग्रामीणों ने जमुना का घर तोड़ा, ले गये मवेशी

चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के ढेंगाम गांव के पारूलडांगा टोला निवासी जमुना सोरेन को डायन के आरोप में 2 अक्तूबर को ग्रामीणों ने उसके घर पर हमला कर दिया गया था. ग्रामीणों ने घंटो उसके घर को घेर रखा था. ग्रामीणों ने उसके घर का कुछ टाली भी तोड़ दिया गया है. घर में […]
चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के ढेंगाम गांव के पारूलडांगा टोला निवासी जमुना सोरेन को डायन के आरोप में 2 अक्तूबर को ग्रामीणों ने उसके घर पर हमला कर दिया गया था. ग्रामीणों ने घंटो उसके घर को घेर रखा था. ग्रामीणों ने उसके घर का कुछ टाली भी तोड़ दिया गया है. घर में बंधे मवेशियों को भी ग्रामीण अपने साथ ले गये. सोमवार को मामले की जांच करने टोला पहुंचे एसडीओ संतोष कुमार गर्ग और एसडीपीओ संजीव कुमार बेसरा जमुना सोरेन के घर का निरीक्षण किया.
निरीक्षण के दौरान घर के बाहर कुछ टाली टूटे हुए पाये गये और घर में एक भी मवेशी बंधा हुआ नहीं था. पदाधिकारियों ने टोला की महिलाओं से पूछा कि जमुना सोरेन के घर के टाली कैसे टूटी और मवेशी कहां गये. इस महिलाओं ने कहा कि इस संबंध में उनके पास किसी प्रकार की जानकारी नहीं है. पदाधिकारियों ने महिलाओं से कहा कि मवेशियों को जल्द से जल्द लौटा दे, अन्यथा प्रशासन कार्रवाई करने पर बाध्य होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




