ग्रामीणों से पैसे लेकर गैस कनेक्शन का आवेदन ले रहे थे दो युवक, धराये

Published at :04 Oct 2016 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों से पैसे लेकर गैस कनेक्शन का आवेदन ले रहे थे दो युवक, धराये

शक होने पर ग्रामीणों ने 20 सूत्री अध्यक्ष को दी जानकारी थाने में दोनों युवक सो हो रही पूछताछ दोनों युवक पोटका के कालिकापुर गांव के निवासी डुमरिया : डुमरिया के कई गांवों में सोमवार को दो युवक अजीत भगत और चंदन दास प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत पैसे लेकर ग्रामीणों से गैस आवेदन ले […]

विज्ञापन

शक होने पर ग्रामीणों ने 20 सूत्री अध्यक्ष को दी जानकारी

थाने में दोनों युवक सो हो रही पूछताछ
दोनों युवक पोटका के कालिकापुर गांव के निवासी
डुमरिया : डुमरिया के कई गांवों में सोमवार को दो युवक अजीत भगत और चंदन दास प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत पैसे लेकर ग्रामीणों से गैस आवेदन ले रहे थे. ग्रामीणों को दोनों युवकों पर शक हुआ. ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष बसंत कुमार मदिना को दी. श्री मदिना ने दोनों युवकों से पूछताछ कर थाना पहुंचाया. इसकी जानकारी बीडीओ मृत्युंजय कुमार को दी गयी. बीडीओ ने कहा कि पैसे लेकर इस तरह की कोई योजना नहीं है. थाना प्रभारी दोनों युवकों से पूछताछ कर रहे हैं. पोटका प्रखंड अंतर्गत कालिकापुर गांव निवासी दोनों युवकों ने बताया कि सोनारी के कागलनगर के राजा बाबू के कहने पर दोनों प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत ग्रामीणों का गैस आवेदन भर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola