बहरागोड़ा : पानी में डूबा है आगंनबाड़ी केंद्र का चापाकल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Oct 2016 5:33 AM (IST)
विज्ञापन

उदघाटन के दिन ही पानी से वंचित हो गये बच्चे ग्रामीणों ने विधायक से की गयी शिकायत बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की वनकांटा पंचायत अंतर्गत वनकांटा-2 गांव का आंगनबाड़ी केंद्र का चापाकल बरसात का जमा पानी में डूबा हुआ है. इससे केंद्र के बच्चे पेयजल से वंचित हो रहे हैं. सोमवार को केंद्र का उदघाटन […]
विज्ञापन
उदघाटन के दिन ही पानी से वंचित हो गये बच्चे
ग्रामीणों ने विधायक से की गयी शिकायत
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की वनकांटा पंचायत अंतर्गत वनकांटा-2 गांव का आंगनबाड़ी केंद्र का चापाकल बरसात का जमा पानी में डूबा हुआ है. इससे केंद्र के बच्चे पेयजल से वंचित हो रहे हैं. सोमवार को केंद्र का उदघाटन किया गया. केंद्र के बच्चे पहले दिन पानी से वंचित रहे. विधायक कुणाल षाड़ंगी से ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की. ग्रामीणों ने कहा कि विभागीय पदाधिकारियों की लापरवाही से ऐसी स्थिति है. केंद्र में 30 बच्चे नामांकित हैं. विभाग की ओर से केंद्र के बाहर एक गड्ढे में चापाकल गाड़ा गया है. चापाकल गाड़ने के क्रम में ग्रामीणों ने इसका विरोध किया था. लेकिन विभाग ने चापाकल गड्ढे में गाड़ दिया.
विधायक ने कहा कि विभागीय लापरवाही के कारण केंद्र के बच्चे पेयजल से वंचित हैं. केंद्र की सेविका केंद्र के चापाकल होते हुए भी गांव से पानी ला रही हैं. चापाकल पूर्ण रूप से पानी में डूबा हुआ है. इस संबंध में वे वरीय पदाधिकारी से बात कर उचित कार्रवाई की मांग करेंगे. मौके पर प्रमुख शास्त्री हेंब्रम, दीपक बारिक, सुजय डांगुआ, हरेकृष्ण मंडल, सेविका दिना मांडी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




