हड़तालियों ने काला झंडा लेकर निकाली बाइक रैली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Oct 2016 5:32 AM (IST)
विज्ञापन

उपायुक्त से मिले सांसद, मिलेगा वेतन घाटशिला : सांसद विद्युत वरण महतो ने सोमवार को उपायुक्त अमित कुमार से कार्यालय में भेंट की. वहीं पारा शिक्षकों के लंबित मानदेय का भुगतान करने पर चर्चा की. सांसद ने उपायुक्त से कहा कि दुर्गापूजा नजदीक है. पारा शिक्षकों को तीन माह के लंबित मानदेय का भुगतान कर […]
विज्ञापन
उपायुक्त से मिले सांसद, मिलेगा वेतन
घाटशिला : सांसद विद्युत वरण महतो ने सोमवार को उपायुक्त अमित कुमार से कार्यालय में भेंट की. वहीं पारा शिक्षकों के लंबित मानदेय का भुगतान करने पर चर्चा की. सांसद ने उपायुक्त से कहा कि दुर्गापूजा नजदीक है. पारा शिक्षकों को तीन माह के लंबित मानदेय का भुगतान कर दिया जाये. उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक को आदेश दिया कि पारा शिक्षकों के लंबित मानदेय का भुगतान कर दिया जाय. उपायुक्त कार्यालय निकलने के बाद 20 सूत्री कमेटी के जिला उपाध्यक्ष दिनेश साव ने दूरभाष पर बताया कि सांसद ने पारा शिक्षकों के लंबित मामले में उपायुक्त से बात की है. उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक को इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया है, ताकि पारा शिक्षकों के लंबित मानदेय का भुगतान हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




