पटमदा सीएचसी की चिकित्सा टीम पहुंची कंकादासा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Oct 2016 5:31 AM (IST)
विज्ञापन

ब्लिचिंग का किया छिड़काव. पटमदा : बोड़ाम के नक्सल प्रभावित कंकादासा गांव में सोमवार को पटमदा सीएचसी की टीम ने चिकित्सा कैंप लगाया. चिकित्सा कैंप में गांव के 29 पुरुष-महिला व बच्चों की जांच कर दवा दी. जांच गहन सिंह, शिवानी सिंह व भक्तों सिंह मलेरिया से ग्रसित पाये गये. चिकित्सकों ने तीनों को मलेरिया […]
विज्ञापन
ब्लिचिंग का किया छिड़काव.
पटमदा : बोड़ाम के नक्सल प्रभावित कंकादासा गांव में सोमवार को पटमदा सीएचसी की टीम ने चिकित्सा कैंप लगाया. चिकित्सा कैंप में गांव के 29 पुरुष-महिला व बच्चों की जांच कर दवा दी. जांच गहन सिंह, शिवानी सिंह व भक्तों सिंह मलेरिया से ग्रसित पाये गये. चिकित्सकों ने तीनों को मलेरिया की दवा दी. साथ चिकित्सा टीम ने गांव के जल जमाव वाले जगहों पर ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव किया.
कांकादासा के अधिकतर लोगों खुजली, सर्दी, खांसी, बुखार व बदन दर्द से पीड़ित मिले. चिकित्सा दल में फॉर्मासिस्ट सौरव कुमार षाडंगी, महेश्वर सिंह मुंडा, रविंद्रनाथ दास, उत्तम कुमार मल्लिक आदि शामिल थे. मालूम हो कि प्रभात खबर ने एक अक्तूबर को पिछले दिनों दलमा के कंकादासा गांव में आधा दर्जन लोग मलेरिया से पीड़ित होने से संबंधित खबर को प्रकाशित किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




