पूजा पंडालों में सुरक्षा बल रहेंगे तैनात

Published at :04 Oct 2016 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
पूजा पंडालों में सुरक्षा बल रहेंगे तैनात

पोटका थाना में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हाता : दुर्गा पूजा के मद्देनजर पोटका थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सोमवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता पोटका के अंचलाधिकारी द्वारिका बैठा ने की. बैठक में डीएसपी अमित कुमार विमल, आरक्षी निरीक्षक जादूगोड़ा के रामजी महतो, सुंदरनगर थाना प्रभारी दिलीप यादव, पोटका […]

विज्ञापन

पोटका थाना में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

हाता : दुर्गा पूजा के मद्देनजर पोटका थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सोमवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता पोटका के अंचलाधिकारी द्वारिका बैठा ने की. बैठक में डीएसपी अमित कुमार विमल, आरक्षी निरीक्षक जादूगोड़ा के रामजी महतो, सुंदरनगर थाना प्रभारी दिलीप यादव, पोटका थाना प्रभारी अरविंद यादव, जिला परिषद सदस्य प्रतिमा रानी मंडल समेत पोटका क्षेत्र के सभी दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे.
बैठक में डीएसपी अमित कुमार विमल ने कहा कि पूजा को शांति पूर्वक कराने की जिम्मेवारी पुलिस के साथ-साथ पूजा कमेटी की भी है. शांति व्यवस्था के लिए सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा बल तैनात रहेंगे. किसी भी तरह की हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी. उन्होंने शांति समिति एवं पूजा कमेटी से कहा कि किसी भी व्यक्ति पर संदेह होने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें. मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य करुणामय मंडल, मनोज कुमार राम, अमित पाल, कृष्णा गोप, शंकर मुंडा, अशोक कुमार भकत, डॉ बलराम सरदार, रमेश महतो, चंदन आदि उपस्थित थे.
चिलचिलाती धूप में बैठकर किया कॉलेज प्रबंधन का विरोध
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola