घाटशिला में तीन महिला समेत 15 ने किया देहदान

Published at :03 Oct 2016 2:53 AM (IST)
विज्ञापन
घाटशिला में तीन महिला समेत 15 ने किया देहदान

देहदान की घोषणा करने वाले लोग. घाटशिला : घाटशिला की तीन महिलाओं समेत 15 लोगों ने रविवार को प्रखंड परिसर स्थित लोहिया भवन में मृत्यु के बाद देहदान की घोषणा की. अभियान फॉर ए बेटर टुमॉरो और रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से एसडीओ संतोष कुमार गर्ग की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन हुआ. इसमें देहदान […]

विज्ञापन

देहदान की घोषणा करने वाले लोग.

घाटशिला : घाटशिला की तीन महिलाओं समेत 15 लोगों ने रविवार को प्रखंड परिसर स्थित लोहिया भवन में मृत्यु के बाद देहदान की घोषणा की. अभियान फॉर ए बेटर टुमॉरो और रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से एसडीओ संतोष कुमार गर्ग की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन हुआ. इसमें देहदान की घोषणा करनेवालों का फूल देकर स्वागत किया गया.
मौके पर बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि कोल्हान प्रमंडल में एक साथ इतने लोगों ने देहदान करने का
घाटशिला में तीन महिला समेत…
निर्णय इसके पूर्व नहीं लिया था. अभियान के सदस्यों ने यह निर्णय लेकर झारखंड के लिए उदाहरण पेश किया है. पूर्वी सिंहभूम का मेडिकल कॉलेज मृत्यु के बाद लोगों की देह नहीं लेता है. इसके लिए विधानसभा में मामला उठाऊंगा. ताकि, जमशेदपुर के मेडिकल कॉलेज में मृत्युपरांत लोगों का देह लिया जा सके.
श्री षाड़ंगी ने 27 जुलाई 16 को पत्नी के साथ देहदान करने की ऑनलाइन घोषणा कर दी है.
इन्होंने की देहदान की घोषणा : अनुराग, इंदल पासवान, मालती पांडेय, मित्रेश्वर, राकेश शर्मा, राजेंद्र झा, राम प्रवेश सिंह, रेणुका चौधरी, विजय कुमार पांडेय, साधना पाल, कैलाश अग्रवाल, ललित अग्रवाल, अर्जुन पूर्ति और गोपन पड़िहारी और शास्त्री हेंब्रम.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola