ग्रामसभा में बनेगी गांव के विकास की योजनाएं

Published at :03 Oct 2016 2:50 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामसभा में बनेगी गांव के विकास की योजनाएं

उत्तरी इचड़ा मुसाबनी. विशेष ग्रामसभा में बोले सांसद ग्रामसभा में उपस्थित महिलाएं . ग्रामसभा को संबोधित करते सांसद व अन्य . जादूगोड़ा/नरवा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सख्त निर्देश है कि गांव की विकास योजना का चयन ग्रामसभा और आम सभा के माध्यम से किया जाये. तभी विकास धरातल पर दिखेगा. उक्त बातें रविवार को […]

विज्ञापन

उत्तरी इचड़ा मुसाबनी. विशेष ग्रामसभा में बोले सांसद

ग्रामसभा में उपस्थित महिलाएं . ग्रामसभा को संबोधित करते सांसद व अन्य .
जादूगोड़ा/नरवा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सख्त निर्देश है कि गांव की विकास योजना का चयन ग्रामसभा और आम सभा के माध्यम से किया जाये. तभी विकास धरातल पर दिखेगा. उक्त बातें रविवार को ग्राम पंचायत सचिवालय उत्तरी इचड़ा मुसाबनी (पूर्वी सिंहभूम) में गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित विशेष ग्राम सभा में बतौर मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो ने कही. उन्होंने कहा कि आजादी के 70 वर्ष बाद भी हमारे देश की महिलाओं के लिए शौच के लिये शाम का इंतजार करना पड़े यह बहुत दु:ख की बात है. श्री महतो ने केरल के कोयंबटूर का उदहारण देते हुए कहा कि वहां की महिलाओं से सीखने की जरूरत है.
उन्होंने कहा कि रोग से बचने के लिये शौचालय जरूरी है. उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री ने महिलाओं के स्वास्थ्य के लिये गरीबी रेखा के नीचे गुजर-बसर करने वाले पांच करोड़ महिलाओं को उज्वला योजना के तहत गैस व गैस चूल्हा देने की योजना शुरू की है. 2022 तक कोई भी परिवार घर विहीन नहीं रहेगा. 20 वर्षों से बंद पड़े राखा माइंस शीघ्र खुलेगा. झारखंड में बिजली की जरूरत को पूरा करने करने के लिए एक हजार मेगावाट बिजली उत्पादन के लिये यहां न्यूक्लियर प्लांट लगेगा. उन्होंने कहा कि यहां एक हजार साल का यूरेनियम डिपॉजिट है. श्री महतो ने कहा कि परसुडीह से जादूगोड़ा मुख्य सड़क बनेगी. श्री महतो ने डीसी अमीत कुमार को पारा शिक्षकों के तीन माह का वेतन भुगतान के लिये बधाई दी.
ग्राम सभा विकास की नींव है : लक्ष्मण टुडू
विधायक लक्ष्मण टुडू ने कहा कि ग्राम सभा विकास की नींव है. ग्राम सभा से देश को विश्वगुरू के पद पर आसिन होने का मार्ग प्रशस्त होगा.उन्होंने इचड़ा पंचायत के ग्राम प्रधान, मुखिया व अन्य पंचायत प्रतिनिधि को इस पंचायत को अग्रणी पंचायत बनाने की अपील की.
दो माह में इचड़ा पंचायत को बनायेंगे स्वच्छ : डीसी
पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अमीत कुमार ने कहा कि इस पंचायत को दो महीने के अंदर स्वच्छ गांव बनाना है. पंचायत प्रतिनिधि व ग्राम प्रधान सरकार की टीम के साथ इस पंचायत को स्वच्छ बनाने में साथ दें. उन्होंने कहा कि 2019 को गांधीजी के 85 वीं जयंती में सभी को खुले शौच से मुक्ति दिलाना सरकार का लक्ष्य है. मौक पर एडीसी विनोद कुमार, वीडीओ मुसाबनी संतोष गुप्ता, 20 सूत्री उपाध्यक्ष दिनेश साव, मुखिया रेखा उरांव, नितिका देवगम, ग्राम प्रधान कमल लोचन मंडल, पंचायत समिति सदस्य नव कुमार राय, पंचायत राज पदाधिकारी विपिन कुमार सिंह ने भी स्वच्छता पर अपने विचार रखे. समारोह में अशोक विश्वकर्मा, रोहीत सिंह सहीत अनेक संख्या में महिलाएं उपस्थित थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola