ठेका मजदूरों को मिले 8.33 प्रतिशत बोनस

Published at :29 Sep 2016 3:07 AM (IST)
विज्ञापन
ठेका मजदूरों को मिले 8.33 प्रतिशत बोनस

आइसीसी: घाटशिला भाजपा मंडल ने जीएम को सौंपा ज्ञापन,कहा घाटशिला : घाटशिला भाजपा मंडल के मंडल अध्यक्ष विजय पांडेय और मुसाबनी मंडल के अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती के नेतृत्व में भाजपाइयों ने बुधवार को मऊभंडार आइसीसी कंपनी के प्रभारी महाप्रबंधक अभिमन्यु कुमार को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में आइसीसी में स्थायी मजदूरों की […]

विज्ञापन

आइसीसी: घाटशिला भाजपा मंडल ने जीएम को सौंपा ज्ञापन,कहा

घाटशिला : घाटशिला भाजपा मंडल के मंडल अध्यक्ष विजय पांडेय और मुसाबनी मंडल के अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती के नेतृत्व में भाजपाइयों ने बुधवार को मऊभंडार आइसीसी कंपनी के प्रभारी महाप्रबंधक अभिमन्यु कुमार को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में आइसीसी में स्थायी मजदूरों की बहाली शुरू करने, आइसीसी और मुसाबनी ग्रुप ऑफ माइंस से जुड़े भूतपूर्व कर्मचारियों के बीच बकाये एरियर का भुगतान करने, आइसीसी में होने वाली अप्रैंटिस की परीक्षा में स्थानीय युवकों को प्राथमिकता देने, ठेका मजदूरों को न्यूनतम 15 हजार रुपये प्रति माह भुगतान करने, स्वास्थ्य, शिक्षा
और आवास की सुविधा ठेका श्रमिकों को देने, आइसीसी की बंद पड़ी खदानों को खोलने, सीएसआर के तहत घाटशिला और मुसाबनी प्रखंड में सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने, दुर्गापूजा के पूर्व आइसीसी और आइआरएल के ठेका मजदूरों के बीच 8.33 प्रतिशत की दर से बोनस का भुगतान करने, आइआरएल में होने वाली बहाली में पारर्दिशता लाने, आइसीसी प्रबंधन संचालित स्कूलों को खोलने, मऊभंडार टाउनशीप में मनोरंजन के साधन की व्यवस्था करने और सीएसआर के तहत घाटशिला और मऊभंडार सड़क के किनारे लाइट की व्यवस्था करने की मांग शामिल है. प्रतिनिधि मंडल में निताई पाल, निताई मुंडा, मानिक गिरी, मानसिंह मुंडा, आशीष नमाता और अविनाश बागती शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola