मनरेगा में साल में सौ दिन रोजगार की गारंटी

पोटका : मनरेगा को लेकर मुखिया एवं वार्ड सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को पोटका प्रखंड सभागार में शुरू हुआ. प्रशिक्षण के प्रथम दिन आसनबनी, भाटिन, चाकड़ी, चांदपुर, धिरौल एवं डोमजुड़ी पंचायत के मुखिया एवं वार्ड सदस्य शामिल हुए. इन्हें मनरेगा के बारे में जानकारी दी गयी. इस दौरान बताया गया कि मनरेगा केंद्र […]
पोटका : मनरेगा को लेकर मुखिया एवं वार्ड सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को पोटका प्रखंड सभागार में शुरू हुआ. प्रशिक्षण के प्रथम दिन आसनबनी, भाटिन, चाकड़ी, चांदपुर, धिरौल एवं डोमजुड़ी पंचायत के मुखिया एवं वार्ड सदस्य शामिल हुए. इन्हें मनरेगा के बारे में जानकारी दी गयी.
इस दौरान बताया गया कि मनरेगा केंद्र सरकार द्वारा संचालित मजदूरों को रोजगार देने की एक महत्वपूर्ण योजना है. जहां प्रत्येक जॉब कार्डधारी को साल में 100 दिन रोजगार देने का प्रावधान किया गया है. मनरेगा का सारा काम नियमानुसार होता है. इस प्रशिक्षण का शुभारंभ बीडीओ पीसी दास एवं प्रभारी बीपीआरओ प्रेमनाथ प्रसाद ने किया, जबकि प्रशिक्षक के रूप में प्रमोद कुमार, उषा सविना वेगम एवं ज्योति पिंगुआ उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




