यूसिल : आठ माइंस की हड़ताल से तीन करोड़ का नुकसान

जादूगोड़ा /नरवा : यूसिल के लगभग 4400 कर्मचारियों की एक दिन की हड़ताल के कारण उत्पादन पूरी तरह से ठप रहा. सिर्फ पहले दिन की हड़ताल में 7500 मिट्रिक टन उत्पादन प्रभावित रहा और तीन करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान प्रबंधन को हुआ. यूसिल की सभी माइंस के गेट पर कर्मचारी जमे रहे, तुरामडीह […]
जादूगोड़ा /नरवा : यूसिल के लगभग 4400 कर्मचारियों की एक दिन की हड़ताल के कारण उत्पादन पूरी तरह से ठप रहा. सिर्फ पहले दिन की हड़ताल में 7500 मिट्रिक टन उत्पादन प्रभावित रहा और तीन करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान प्रबंधन को हुआ. यूसिल की सभी माइंस के गेट पर कर्मचारी जमे रहे, तुरामडीह माइंस में तो किसी अधिकारी को माइंस के अंदर नहीं जाने दिया गया, वहां सिर्फ पांच अधिकारी ही माइंस के अंदर पहुंच सके, जिन्होंने इमरजेंसी वर्क पूरा किया. जबकि जादूगोड़ा माइंस में प्रबंधन ने यूनियन से आग्रह कर इमरजेंसी वर्क के लिए 15 कर्मचारियों को जाने देने की अनुमति ली है. दूसरी ओर प्रबंधन ने नो वर्क नो पे का नोटिस सभी इकाइयों में भिजवा दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




