पांच पांडव में शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने को लेकर बैठक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Sep 2016 5:25 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की गोपालपुर पंचायत के पांच पांडव काली मंदिर के पास रविवार को मुखिया सिदो हांसदा की अध्यक्षता में बैठक की गयी. बैठक में अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की चर्चा की गयी. बैठक में कहा कि पांच पांडव में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगायी जायेगी. महिलाओं ने कहा कि […]
विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की गोपालपुर पंचायत के पांच पांडव काली मंदिर के पास रविवार को मुखिया सिदो हांसदा की अध्यक्षता में बैठक की गयी. बैठक में अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की चर्चा की गयी. बैठक में कहा कि पांच पांडव में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगायी जायेगी. महिलाओं ने कहा कि इस मामले को लेकर एसडीओ और पुलिस पदाधिकारियों से बात करेंगे.
शराब बिक्री रोकने के लिए जन जागरण अभियान चलाया जायेगा. बावजूद इसके शराब कि बिक्री होती है तो प्रशासनिक पदाधकारियों और यहां के स्थानीय लोगों की मदद से शराब भठ्ठियों को बंद कराया जायेगा.
बैठक में गोपालपुर के पंचायत समिति सदस्य गोपेश राय, पूर्वी मऊभंडार की पंचायत समिति सदस्य निर्मला शुक्ला और समाज सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सुदर्शन बेहरा ने संयुक्त रूप से कहा कि दारू भट्ठी के विरोध में वे जनता के साथ हैं. बैठक में सुनीता देवी, गिरिजा देवी, गीता देवी, चंदना महाकुड़, माला देवी, सुमित्रा मजूमदार, रेखा देवी, तारा देवी, सारा सबर, सतवीर कौर, मीरा देवी, मेनका सरकार समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




