ठेका मजदूरों को करें स्थायी ठेका मजदूर संघर्ष समिति ने की बैठक, कहा

Published at :26 Sep 2016 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
ठेका मजदूरों को करें स्थायी ठेका मजदूर संघर्ष समिति ने की बैठक, कहा

घाटशिला : मऊभंडार आइसीसी वर्कर्स यूनियन कार्यालय में रविवार को आजाद बेहरा की अध्यक्षता में ठेकदा मजदूर संघर्ष समिति की बैठक की गयी. बैठक मेंं ठेका मजदूरों को समय पर मजदूरी भुगतान करने की मांग की गयी. साथ ही मानदेय में वृद्धि और स्थायीकरण करने की मांग प्रबंधन से की गयी. बैठक का संचालन शंभू […]

विज्ञापन

घाटशिला : मऊभंडार आइसीसी वर्कर्स यूनियन कार्यालय में रविवार को आजाद बेहरा की अध्यक्षता में ठेकदा मजदूर संघर्ष समिति की बैठक की गयी. बैठक मेंं ठेका मजदूरों को समय पर मजदूरी भुगतान करने की मांग की गयी. साथ ही मानदेय में वृद्धि और स्थायीकरण करने की मांग प्रबंधन से की गयी. बैठक का संचालन शंभू जेना ने किया.

जिसमें संचालन समिति का गठन किया गया. निर्णय लिया गया कि 22 सदस्यीय संचालन समिति मजदूरों के प्रत्येक मामले में प्रबंधन या किसी भी विभागीय पदाधिकारी से बात करेगी. संचालन समिति में आजाद बेहरा, राकेश दुबे, गोविंद रवानी, एंथोनी सिगार, प्रताप साहु, चंद्र भान सिंह, रवि दास सोम, विश्रनाथ सुथार, बाबूलाल हेंब्रम, दीपक कुंडू आदि श्रमिक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola