बोड़ाम में टीएसआरडीएस का प्री कोचिंग सेंटर शुरू

पटमदा : बोड़ाम के माधवपुर पंचायत के नचनीडीह उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रांगण में रविवार को टीएसआरडीएस ने प्री कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया. इसका उदघाटन बोड़ाम पार्षद स्वपन कुमार महतो ने किया. पार्षद श्री महतो ने कहा कि शिक्षा से ही देश व राज्य का विकास संभव है. उन्होंने कहा कि इसे सफल बनाने में […]
पटमदा : बोड़ाम के माधवपुर पंचायत के नचनीडीह उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रांगण में रविवार को टीएसआरडीएस ने प्री कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया. इसका उदघाटन बोड़ाम पार्षद स्वपन कुमार महतो ने किया. पार्षद श्री महतो ने कहा कि शिक्षा से ही देश व राज्य का विकास संभव है. उन्होंने कहा कि इसे सफल बनाने में टीएसआरडीएस का महत्वपूर्ण योगदान है. इस मौके पर मुखिया दासी वाला सिंह, ग्राम प्रधान मुटुक बेसरा, टीएसआरडीएस के ग्रीस चंद्र महतो, सुकमार सोरेन, काशीनाथ महतो, मनोज महतो व छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




