नक्सलियों के दो कैंप ध्वस्त, विस्फोटक बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Sep 2016 4:56 AM (IST)
विज्ञापन

गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के पावड़ा पहाड़ पर पुलिस व सीआरपीएफ ने बुधवार को ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों के दो कैंप को ध्वस्त किया. वहीं मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया. ज्ञात हो कि क्षेत्र के बीहड़ों में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है. आस्ती पिकेट के सीआरपीएफ कमांडेट […]
विज्ञापन
गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के पावड़ा पहाड़ पर पुलिस व सीआरपीएफ ने बुधवार को ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों के दो कैंप को ध्वस्त किया. वहीं मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया. ज्ञात हो कि क्षेत्र के बीहड़ों में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है. आस्ती पिकेट के सीआरपीएफ कमांडेट कमलेश कुमार के नेतृत्व में चले सर्च ऑपरेशन के दौरान पावड़ा पहाड़ पर भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया. इन विस्फोटकों को नक्सलियों ने रखा था.
जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ ने पावड़ा पहाड़ से 24 डेटोनेटर, पांच बैटरी, 50 ग्राम विस्फोटक, 20 ग्राम टू टाइप सामान, दो किलो ग्राम लोहे की गोली, चार एलइडी, जूते, मोजा समेत अन्य कई सामान बरामद हुए हैं.
बताया जाता है कि नक्सलियों ने इन सामानों को केन बम बनाने के लिए रखा था. विदित हो कि इस थाना क्षेत्र में पिछले दो माह से पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है. इस दौरान पुलिस को कई मौकों पर भारी सफलता मिली है. दो जगहों पर पुलिस ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर भारी मात्रा में सामान को बरामद किया.
पावड़ा पहाड़ पर पुलिस व सीआरपीएफ ने चलाया अभियान
नक्सलियों ने केन बम बनाने के लिए रखा था सामान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




