मऊभंडार स्पोर्ट्स क्लब में दिव्यांग जागरुकता शिविर

घाटशिला : मऊभंडार स्पोर्ट्स क्लब में बुधवार को एचसीएल/आइसीसी के सीएसआर के तहत दिव्यांगों का एक दिवसीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि एजीएम (एचआरएंडए) केपी बिसई ने कहा कि दिव्यांगों के बल पर समाज में बड़ा परिवर्तन होगा. दिव्यांग भी ईश्वर की संतान हैं, उनके साथ भेदभाव नहीं करें. आने वाले […]
घाटशिला : मऊभंडार स्पोर्ट्स क्लब में बुधवार को एचसीएल/आइसीसी के सीएसआर के तहत दिव्यांगों का एक दिवसीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि एजीएम (एचआरएंडए) केपी बिसई ने कहा कि दिव्यांगों के बल पर समाज में बड़ा परिवर्तन होगा. दिव्यांग भी ईश्वर की संतान हैं, उनके साथ भेदभाव नहीं करें. आने वाले समय में दिव्यांग भी सभी के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलेंगे. उन्होंने कहा कि दिव्यांग भी समाज के सदस्य हैं.
बैंक ऑफ इंडिया मऊभंडार शाखा के फिल्ड ऑफिसर सचिन कुमार ने दिव्यांगों को बैंक से मिलने वाले ऋण के संबंध में जानकारी दी. समारोह को आइसीसी वर्कर्स यूनियन के महासचिव ओम प्रकाश सिंह ने भी संबोधित किया. उपायुक्त कार्यालय से आये दिव्यांगों के प्रतिनिधि दीपक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रखंड के 718 दिव्यांगों का अभी तक दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं बना है. दिव्यांगों को प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविर लगाने को उपायुक्त से अपील की जायेगी. मौके पर रवि चौधरी, प्रशांत श्रीवास्तव, एसके त्रिपाठी समेत कई लोग उपस्थित थे. संचालन सीएसआर के सलाहकार एमआर बारीक ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




